बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) :- बडहलगंज भारतीय जीवन बीमा निगम बड़हलगंज शाखा के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मध्यावकाश में जोरदार प्रदर्शन किया।
मंगलवार को ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन के आह्वान पर एल.आई.सी. शाखा बड़हलगंज के क्लास-3 और क्लास-4 के कर्मचारियों ने मध्यावकाश में शाखा गेट पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शाखा के यूनियन अध्यक्ष कामरेड के.के.मिश्रा ने कहा कि उनकी यूनियन काफी समय से नए कर्मचारियों की भर्ती की मांग कर रही है पर प्रबंधन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। शाखा के उपाध्यक्ष कामरेड उपेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नई भर्ती के अभाव में शाखाओं में कर्मचारी काम के बोझ तले दबे हुए हैं। महामंत्री कामरेड दिव्या सिंह ने उनकी यूनियन ए.आई.आई.ई.ए. को तत्काल प्रभाव से मान्यता देने की मांग की। संयुक्त मंत्री कॉमरेड श्रीमती नीलम तिवारी ने संयुक्त रूप से पुरानी पेंशन योजना को जल्द से जल्द पुनः लागू करने की मांग रखी। प्रदर्शन में शाखा से कॉमरेड बाबू लाल, कॉमरेड जिउत राम, कॉमरेड अमरेंद्र सिंह राठौर , कॉमरेड राजीव दुबे, कॉमरेड अमरेंद्र सिंह राठौर, कॉमरेड आकाश शुक्ल, कॉमरेड श्रीमती अंकिता राय, आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।