एक दर्जन भोजपुरी फिल्म में बतौर हीरोइन अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री परी सिंह ने थियेटर आर्टिस्ट रविन्द्र सिंह यादव नई भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रविन्द्र सिंह यादव और परी सिंह ने भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह के निर्देशन में मधुर संगीत से सजे कई गानों की शूटिंग किया है। मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर शोएब अली अंसारी के निर्देशन में अब तक इस फ़िल्म की शूटिंग लखीमपुर, पीलीभीत, वाराणसी, नैनीताल आदि रमणीय स्थलों पर की जा रही है। इस फिल्म की जितनी अच्छी कहानी है, उतने ही इस फिल्म के अच्छे गीत-संगीत हैं। केपी यादव फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का नाम अभी गोपनीय रखा गया है। फिल्म की कहानी सम्पूर्ण पारिवारिक और मनोरंजन से भरपूर है। इस फिल्म के निर्माता श्री रविन्द्र सिंह यादव हैं। फ़िल्म के निर्देशक शोएब अली अंसारी हैं, वे बहुत ही उम्दा तकनीकी के साथ फ़िल्म की मेकिंग कर रहे हैं। लेखक शोएब अंसारी ने इस फिल्म उम्दा स्क्रिप्ट लिखा है, उन्होंने कथा, पटकथा और संवाद बहुत ही बेहतरीन लिखा है। इस फिल्म के डीओपी नीतीश शर्मा, डांस मास्टर ज्ञान सिंह, एडिटर में विशाल सिंह, प्रोडेक्शन मैनेजर ज्ञान अवस्थी, ड्रेस डिजाइनर दिलदार अली, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। इस फिल्स के स्टारकास्ट रविन्द्र सिंह यादव, परी सिंह, अयाज खान, अली खान, अराफल उस्मानी, राजचक्रवर्ती, शाबान अन्सारी, उमर खान आदि हैं।