आज कुशीनगर के सांसद माननीय विजय दुबे ने लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर अंतर्गत विकास खंड नेबूआ नौरंगिया के ग्राम सभा मंड़ारबिन्दवलिया टोला मिलाहीपट्टी में पहुंचकर मार्ग दुर्घटना में दिवंगत राजकुमार साहनी जी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
साथ ही दूरभाष पर सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता करके शोकाकुल परिजनों को कृषक दुर्घटना बीमा लाभ सहित अन्य सरकारी सहायता जल्द से जल्द दिलाने के लिए निर्देशित किया।
माननीय सांसद विजय दुबे ने कहा कि “मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। इस दुःख की घड़ी में मैं और पूरा भाजपा परिवार आपके साथ है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।”