नवरात्र प्रतिपदा को बुढ़िया माई के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री
मंदिर में दर्शन-पूजन कर सीएम योगी ने की प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना
बुढ़िया माई मंदिर परिसर में हुए सुंदरीकरण कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
गोरखपुर, 3 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा, गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदिशक्ति मां भगवती की प्रतिनिधि स्वरूपा बुढ़िया माई के दरबार में हाजिरी लगाई। कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माई के मंदिर में उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन किया और माता से प्रदेशवासियों के कल्याण और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और यहां स्थित कुंड/तालाब में हुए सुंदरीकरण कार्यों का भी निरीक्षण लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए।
हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार से लौटकर गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही सीएम योगी का काफिला यहां से सबसे पहले कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माई मंदिर पहुंचा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में बुढ़िया माई का दर्शन करने के बाद माई की प्रतिमा पर पुष्प आदि अर्पित कर विधिविधान से आराधना की। माई का पूजन करने और लोक कल्याण की मंगलकामना करने के बाद वह बाहर आए। उसके बाद मंदिर परिसर और यहां स्थित नैसर्गिक कुंड/तालाब का अवलोकन करते हुए परिसर में कराए गए सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने तालाब के सुंदरीकरण में शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक विपिन सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंद शाही समेत कई लोग उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि घने जंगल में स्थित बुढ़िया माई का मंदिर पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोक आस्था का बड़ा केंद्र है। लंबे समय तक उपेक्षित रहे इस मंदिर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर न केवल रोड कनेक्टिविटी से आच्छादित किया गया बल्कि परिसर का सुंदरीकरण कराकर श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई।
Trending
- द्वितीय बड़े मंगल के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में किया गया सुंदरकांड एवं भंडारें का आयोजन
- बरेली के डॉ सत्य पाल आर्य बने भारतीय वन सेवा अधिकारी: संघर्ष और अटूट संकल्प की मिसाल
- बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोशिएशन गोरखपुर द्वारा अधिवेशन एवं संगोष्ठी का हुआ आयोजन
- भजन सम्राट अनुप जलोटा का नया भजन “प्रभु से मिलन होगा” रिलीज़, यूट्यूब पर मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
- शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार
- गोल्डी यादव, रीति तिवारी और अजय अज्जू का नया लोकगीत ‘गोदिया ले ला ए राजा जी’ हुआ रिलीज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
- वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ प्रियंका सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘सइयाँ गवइया’, नेहा पाठक और राजा बाबू की केमिस्ट्री ने
- ‘पहुना अइले ससुरारी’ देहाती विवाह गीत रिलीज, तनु प्रियंका की आवाज ने जीता दिल

