निखिल पाण्डेय ब्लाक अध्यक्ष व सर्वेन्दर दुबे बने संयोजक वित्त विहीन प्रबंधक संघ
बड़हलगंज /गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे)उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के तत्वाधान में बड़हलगंज इकाई के गठन हेतु लिटिल फ्लावर स्कूल में वित्तविहीन प्रबंधक संघ के अध्यक्ष महेश राव जी के अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गयी ।
बैठक में संस्थापक जयप्रकाश मिश्र ने कहा की यदि किसी प्रबंधक साथी के विद्यालय में विभागीय समस्या का निराकरण बार-बार जा कर कराया जायेगा और संगठन की मजबूती के लिए नियमित रूप से बैठक होनी चाहिए ताकि हम सभी प्रबंधकों का मनोबल ऊँचा हो। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेश राव ने कहा की हम सभी का कार्य बहुत ही पुनीत है। हम सभी सत्य पे चलने वाले पथिक है यदि हम एक साथ रहेंगे तो कोई भी हमारा बाल भी बाँका नहीं कर सकता हैं। बड़हलगंज की धरती वित्त विहीन प्रबंधक संघ के उत्पत्ति की धरती है। इसलिए यहाँ संगठन की मजबूती बहुत ही महत्वपूर्ण है ।कार्यकारिणी सदस्य अम्बिका शरण तिवारी ने कहा कि यदि किसी प्रबंधक का किसी माध्यम से दोहन हो रहा हो तो उसमें संगठन की बड़ी भूमिका होनी चाहिए साथ ही साथ सभी प्रबंधकों को भी इसमें सहयोग करना होगा।
आपको बताते चले की वित् विहीन प्रबंधक संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह प्रजापति ने अध्यक्ष पद हेतु निखिल पाण्डेय एवं ब्लॉक संयोजक पद हेतु सर्वेन्दर् दुबे का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सभी प्रबंधकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। प्रदेश अध्यक्ष राव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई ।कार्यक्रम का संचालन सुनील पाल ने किया ।
इस अवसर पर गोरखपुर ज़िलाध्यक्ष मनोज यादव, सुर्य प्रकाश दुबे, शैलेश निगम, शिवदत्त तिवारी अजय यादव नागेंद्र यादव, निखिल पाण्डेय, चंद्रभान निषाद, राम सिंह प्रजापति मंयक राय, राजेश सिंह हरेंद्र यादव मयंक राय राजेश सिंह शैलेंद्र शर्मा , संजय एवं राजीव जायसवाल सहित अन्य प्रबंधक गण मौजूद रहे ।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
Trending
- आज का राशिफल. 30.05.2026
- माही श्रीवास्तव, प्रतिभा राज का भोजपुरी लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ रिलीज हुआ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
- डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ करेगी दहेज प्रथा पर प्रहार, सेकंड लुक जारी
- कुमार अभिनव व्यस्त ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ और ‘सास आँधी बहू तूफान’ के बाद ‘जय कन्हैया लाल की’ की शूटिंग में
- यश कुमार की फैमिली ड्रामा और जबरदस्त कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘पांच सास का एक दामाद’ का फर्स्ट लुक हुआ वायरल
- श्री बालाजी दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन
- आज का राशिफल 29.05.2026
- नमाज,’सुन्नत-ए-इब्राहिमी’ और मुबारकवाद के साथ मनाई गई बकरीद

