आकर्षक पुतले बना स्वावलंबी बन रही समूह की महिलाएं
– 32 महिलाओं ने शुरू किया प्रशिक्षण
– आनलाइन परीक्षा के बाद सहज होगी लोन की व्यवस्था
नौतनवा क्षेत्र के महदेंईया गांव में प्रशिक्षण देती प्रशिक्षक रीना शर्मा। जागरण
अरविंद त्रिपाठी
नौतनवा/ महराजगंज : नौतनवा विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए आकर्षक पुतलों को सहारा बनाया है। जिसे बनाने का हुनर सिख वह रोजगार के नए सृजन के पथ पर हैं।
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा इसकी शुरुआत नौतनवा विकास खंड के महदेंईया गांव में की गई है। जहां विभिन्न समुह की 32 महिलाओं को कपड़े व रूई की मदद से से पांडा, टेडी बियर, डॉग, मंकी, एलिफेंट, पोलर बियर, सेंटर क्लास, बर्ड्स, कैप व टेडी बियर बनाने का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है।
प्रशिक्षक रीना शर्मा ने बताया कि गांव की क्रांति महिला सहायता समूह की, भीम राव अंबेडकर सहायता समूह, राधिका सहायता समूह, कृष्णा सहायता समूह, जागृति सहायता समूह व जीवन ज्योति सहायता समूह की महिलाओं समेत कुल 32 महिलाओं को 13 दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 14 अगस्त को आनलाइन परीक्षा के बाद उन्हें बंगलौर से प्रमाण पत्र मिलेगा। उसी प्रमाण पत्र के आधार पर बैंक महिला समुह को लोन देगी।
संस्था के ब्लाक मैनेजर अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि वह नौतनवा ब्लाक के सभी गांवों में इस तरह का प्रशिक्षण कैंप लगाएंगे।
नर्वदा विश्वकर्मा ने बताया पुतले बनाकर घर बैठे ही अच्छी कमाई होगी। यह बेहतर रोजगार साबित होगा।
लक्ष्मीना ने बताया कि इस लघु उद्योग में काफी कम लागत में ही अच्छी आय हो जाएगी।
संगीता यादव ने बताया घर बैठे इससे बेहतर आय का कोई साधन नहीं है। प्रशिक्षण पूरा होती ही वह पुतले बनाने का कारोबार शुरू करूंगी।
ममता ने बताया कि पहले वह बकरी पालन की सोंच रही थी। लेकिन यह कारोबर उससे सुगम लग रहा है।
Trending
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026

