पाकिस्तान: सुप्रीम कोर्ट के दो वरिष्ठ जज, जस्टिस अतर मिनल्लाह और जस्टिस मंसूर अली शाह ने विरोध स्वरूप इस्तीफा दे दिया है।
यह कदम डिक्टेटर आसिम मुनीर के 27वें संवैधानिक संशोधन को संसद द्वारा पारित किए जाने के बाद उठाया गया, जिसके तहत उन्हें बेहद व्यापक शक्तियाँ दे दी गई हैं।
जजों ने इस संशोधन को पाकिस्तान के संविधान पर “गंभीर हमला” बताया और अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया।
उनका इस्तीफा पाकिस्तान में बढ़ते संवैधानिक संकट और न्यायपालिका की मुखर नाराज़गी का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

