पर्वतारोहण अभियान में गोरखपुर की सुप्रिया यादव ने रचा इतिहास 14,100 फीट ऊंचे बर्फीले पहाड़ को किया फतह.
गोरखपुर। पर्वतारोहण के क्षेत्र में गोरखपुर की बेटी सुप्रिया यादव ने एक बार फिर अपने साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए इतिहास रचा है। हिमालयन ट्रेक के द्वारा आयोजित पर्वतारोहण अभियान में सुप्रिया ने 14,100 फीट ऊंचे बर्फीले पहाड़ पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले सुप्रिया ने 10,000 फीट ऊंचे बर्फीले पहाड़ पर चढ़ाई की थी, और अब इस नई ऊंचाई को छूकर उन्होंने अपने पर्वतारोहण के सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ दी है।
सुप्रिया यादव, जो गोरखपुर के सूरजकुण्ड कॉलोनी की निवासी हैं, भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य बीमा सलाहकार श्रीराम यादव और श्रीमती विमला यादव की बेटी हैं। उनके माता-पिता ने हमेशा ही उनके सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें प्रेरित किया और उन्हें आगे बढ़ने का साहस दिया। पर्वतारोहण के प्रति सुप्रिया का जुनून और साहस उन्हें इस मुकाम तक लाया है। आसपास के क्षेत्रों में आयोजित रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग और ट्रैकिंग कैंप के दौरान सुप्रिया ने इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर दिखाया।
सुप्रिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस अभियान के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ठंड के मौसम में बर्फीले तूफान और तेज हवाओं ने चढ़ाई को और कठिन बना दिया था, लेकिन उन्होंने अपने आत्मविश्वास और साहस के बल पर इन सभी कठिनाइयों का सामना किया। उनके प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और उनकी अपनी मेहनत ने उन्हें इस ऊंचाई को फतह करने में मदद की। इस सफलता के लिए उन्होंने अपने परिवार, प्रशिक्षकों और दोस्तों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें हर कदम पर सहयोग और प्रोत्साहन दिया।
सुप्रिया का चयन और उनके द्वारा प्राप्त की गई सफलता इस बात का प्रमाण है कि समर्पण और मेहनत से किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है।
सुप्रिया की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे गोरखपुर में खुशी और गर्व का माहौल है। उनके इस साहसिक कदम ने युवाओं को यह संदेश दिया है कि अगर हिम्मत और मेहनत से काम किया जाए,तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती। गोरखपुर व उत्तर प्रदेश की प्रथम व इकलौती बेटी ने अपने प्रयासों से शहर व प्रदेश का नाम रोशन किया है और आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं।
Trending
- द्वितीय बड़े मंगल के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में किया गया सुंदरकांड एवं भंडारें का आयोजन
- बरेली के डॉ सत्य पाल आर्य बने भारतीय वन सेवा अधिकारी: संघर्ष और अटूट संकल्प की मिसाल
- बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोशिएशन गोरखपुर द्वारा अधिवेशन एवं संगोष्ठी का हुआ आयोजन
- भजन सम्राट अनुप जलोटा का नया भजन “प्रभु से मिलन होगा” रिलीज़, यूट्यूब पर मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
- शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार
- गोल्डी यादव, रीति तिवारी और अजय अज्जू का नया लोकगीत ‘गोदिया ले ला ए राजा जी’ हुआ रिलीज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
- वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ प्रियंका सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘सइयाँ गवइया’, नेहा पाठक और राजा बाबू की केमिस्ट्री ने
- ‘पहुना अइले ससुरारी’ देहाती विवाह गीत रिलीज, तनु प्रियंका की आवाज ने जीता दिल

