संवाददाता– एस.पी. सिंह, गोरखपुर। “आपकी आवाज हमारी प्राथमिकता है”- इस संकल्प को साकार करते हुए गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला के निर्देश पर नौका विहार स्थित सांसद कार्यालय में नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में समरेंद्र विक्रम सिंह ने क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और […]
संवाददाता– एस.पी. सिंह, गोरखपुर।
“आपकी आवाज हमारी प्राथमिकता है”- इस संकल्प को साकार करते हुए गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला के निर्देश पर नौका विहार स्थित सांसद कार्यालय में नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot
मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में समरेंद्र विक्रम सिंह ने क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “सांसद रवि किशन जी के मार्गदर्शन में जनसुनवाई का यह क्रम निरंतर चल रहा है, और प्राप्त समस्याओं का शीघ्र समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है।”
जनसुनवाई में शामिल नागरिकों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याएं न केवल सुनी जा रही हैं, बल्कि उन पर तत्काल कार्रवाई भी की जा रही है। जनमानस की यह सकारात्मक प्रतिक्रिया इस बात का प्रमाण है कि यह पहल जनकल्याण की दिशा में एक सशक्त और प्रभावी कदम सिद्ध हो रही है।