संभल बवाल के फरार आरोपियों के करीबी पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस इनके जरिये आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। आरोपियों के 200 से ज्यादा करीबी और संपर्क में रहने वाले लोगों के मोबाइल का सीडीआर पुलिस ने निकलवाया है। जिससे पता चल सके कि यह लोग कहां बातचीत कर रहे हैं। साथ ही उनके बैंक खातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।24 नवंबर की सुबह संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान जमकर बवाल हुआ था, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई थी। अब तक इस मामले में 12 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। तीन महिला समेत 41 आरोपी जेल भेज में बंद हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें यूपी के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार तक दबिश दे चुकी हैं।इसके बाद भी फरार आरोपियों के बारे में पुलिस को पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल का सीडीआर निकलवाया तो पता चला कि घटना के बाद से आरोपी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल भी निकलवाई, जिससे पता चल सके कि आरोपियों ने कहीं डेबिट या क्रेडिट कार्ड का तो इस्तेमाल नहीं किया। इसके बावजूद सफलता नहीं मिल पाई। अब पुलिस ने बवाल के आरोपियों के करीबियों का सीडीआर या काॅल डिटेल रिकाॅर्ड निकलवाया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 200 से ज्यादा लोगों का सीडीआर निकलवाकर जांच की जा रही है कि आरोपी उनके संपर्क में तो नहीं हैं। इसके अलावा खुफिया तंत्र की ओर से भी आरोपियों के करीबी और संपर्क में रहने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है।
Trending
- आज का राशिफल. 30.03.2026
- संत कबीर नगर: OTP दिखाने के बावजूद महिला को नहीं मिला गैस सिलेंडर!”
- गोरखपुर के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर दिखाया दम, कोर्फबॉल चैंपियनशिप में बढ़ाया जिले का मान
- आज का राशिफल। 29.03.2026
- गोरखपुर में पवन सिंह का ‘टचबडी’ धमाका, पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत’ को मिला म्यूजिक बूस्ट
- मेडिकल स्टोर के बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
- गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य राम नवमी रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाया जय श्रीराम का जयकारा
