प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।तीन लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की। आरोप यह भी है कि उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया गया। इसके बाद गंभीर हालत में उसे छोड़कर आरोपी भाग निकले। पुलिस अफसरों का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म हुआ या नहीं, यह मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
घटना देर रात एक बजे के करीब की बताई जा रही है। सुबह लोगों ने देखा तो सबसे पहले डायल 112 की पुलिस पहुंची। कुछ देर बाद थाने की फोर्स भी आ गई और फिर सरकारी एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां से रेफर किए जाने पर उसे एसआरएन अस्पताल ले आया गया जहां से मेडिकल के लिए उसे डफरिन अस्पताल में भेजा गया है।
एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
महिला इन दिनों अपने मायके सरायममरेज में रह रही थी और उसकी शादी उतरांव में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपने जेठ व दो अन्य अज्ञात पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी जेठ को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही आरोपों के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर सराय ममरेज योगेश प्रताप सिंह का कहना है कि महिला के सिर में भी गंभीर चोट के निशान हैं। परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।
Trending
- भोजपुर मुठभेड़ पर बड़ा खुलासा: SDPO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
- गायत्री जयंती पर यज्ञ, जप और दीपयज्ञ से गुंजायमान रहे केंद्र
- आज का राशिफल 26.06.2026
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026

