पायनियर नई दिल्ली
राहुल गांधी ने हलवा सेरेमनी की दिखाई तस्वीर.
इसी दौरान, राहुल गांधी ने हलवा सेरेमनी की एक तस्वीर सदन में दिखाने की कोशिश की, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मना कर दिया। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘मैं तस्वीर दिखाकर समझाना चाहता हूं कि बजट का जो हलवा बंट रहा है और इस तस्वीर में एक ओबीसी अधिकारी नहीं दिख रहा है। यहां तक कि एक आदिवासी अधिकारी और एक दलित अधिकारी तक नहीं दिख रहा। यह हो क्या रहा है। देश का हलवा बंट रहा है और इसमें इसमें केवल वही लोग नहीं हैं।
वित्त मंत्री ने माथे पर रखे हाथ
राहुल गांधी के इतना कहते ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने माथे पर हाथ रख लिए। हालांकि, हंगामे के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आगे भाषण जारी रखा। उन्होंने कहा, ‘सर आप हलवा खा रहे हैं और बाकि लोगों को हलवा मिल ही नहीं रहा है। हमने पता किया है कि 20 अधिकारियों ने बजट तैयार किया है। अगर आप लोग नाम चाहते हैं तो मैं आपको इन अधिकारियों के नाम भी दे सकता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि इसका मतलब 20 अधिकारियों ने बजट बनाया है। मतलब हिंदुस्तान का हलवा 20 लोगों ने बांटा है। बांटता कौन है वही दो या तीन प्रतिशत लोग, मिलता किसे है? केवल इन तीन प्रतिशत को ही। बाकी 99 प्रतिशत को क्या मिलता है?
भारत में डर का माहौल
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत में डर का माहौल है और यह डर हमारे देश के हर पहलू में व्याप्त है। सरकार ने बजट में बड़े व्यापारियों को फायदा पहुंचाया, लेकिन छोटे दुकानदारों और करदाताओं को कोई फायदा नहीं दिया गया।। शेष
Trending
- जब रवि किशन फ्री में फिल्म दिखाएंगे, तब अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज” – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- भोजपुर मुठभेड़ पर बड़ा खुलासा: SDPO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
- गायत्री जयंती पर यज्ञ, जप और दीपयज्ञ से गुंजायमान रहे केंद्र
- आज का राशिफल 26.06.2026
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

