में स्थित स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धा का प्रारंभ दिनाक तेरह अगस्त से किया जा रहा हैं ।यह संकल्प महामहिम श्री राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के सचिवालय निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय के ४३ वे दीक्षांत समारोह को सामाजिक दृष्टिकोण से और सार्थक बनाने की एक अत्यंत सराहनीय अनूठी पहल है ।
ये गाँव -रामनगर करजहा, ककराखोर, जंगल अख़लासकवर ,बालापार और बैजनाथपुर जो की तीन विभिन्न ब्लॉको में है क्रमश पिपराइच , पिपरौली और चरगांवँ। इनमें स्थित आगनवाड़ी केंद्रों जिनकी संख्या कुल पंद्रह है में बच्चों में स्वास्थ्य और स्वक्षता , केंद्र की स्वक्षता तथा आगनवाड़ी सेविकाओं की निपुणता को केंद्रित कर आपसी प्रतियोगता होगी ।इन समस्त मानको पे जो केंद्र सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा , उस आंगनवाड़ी केंद्र को महामहिम राज्यपाल दीक्षांत के अवसर पर पुरस्कृत करेंगी ।
इसके साथ साथ इन गाँवों /ब्लॉको में स्थित प्राइमरी, हायर सेकेंडरी और सेकेंडरी स्कूलों के मध्य कक्षा तीन से पाँच , छै से आठ , नौ से दस तथा ग्यारह से बारह के चार कक्षा समूहों में भाषण प्रतियोगिता , चित्रकला प्रतियोगिता तथा कहानी कथन प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया जा रहा है ।इन गाँव / ब्लॉकों से हार समूह के हर प्रतियोगता के दो उत्कृष्ट छात्र/छात्राओं को प्रतियोगता के दूसरे चरण के लिए विश्वविद्यालय में आकर आपस में प्रतिस्पर्धा करनी होगी । इसके पश्चात इन तीनों प्रतियोगिता के हर कक्षा समूह के दो सर्वश्रेष्ठ छात्र/छात्रा को महामहिम श्री राज्यपाल द्वारा दीक्षांत समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा तथा इनकी कृतियों का प्रदर्शन भी महामहिम के समक्ष होगा ।
इस पूरे कार्यक्रम में ज़िला प्रशासन स्तर पर डीपीओ,बीएसए , डीएसओआई का सहयोग साथ साथ डॉ रीना सिंह और डॉ विनय मल्ल का सहयोग लगातार मिल रहा है।
माननीय कुलपति प्रो पूनम टंडन के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न कराये जा रहे इस अंतर आगनवाड़ी प्रतियोगिता तथा अंतरविद्यालय प्रतियोगिता के सुचारूँ संचालन के लिए प्रो दिव्या सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय स्तर पर एक टीम का गठन भी किया गया है ।
Trending
- आज का राशिफल 28.06.2026
- एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का ऐतिहासिक संगम
- एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर *आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।* संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षित ढंग से सहायता एवं बचाव करने के प्रभावी तरीके सिखाए। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के अनुरोध पर, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक दीपक कुमार मंडल एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षण का संचालन किया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सूझबूझ और सही तकनीक के साथ कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), ट्रॉमा मैनेजमेंट, हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में सीपीआर देने की सही विधि, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से यह भी बताया कि सीमित संसाधनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से किस प्रकार अस्थायी बचाव उपकरण एवं स्ट्रेचर तैयार कर घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। एनडीआरएफ की टीम ने कैडेट्स को आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास किया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने 11वीं एनडीआरएफ की टीम के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सराहनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा कैडेट्स के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी बताया।
- रावण ने माता सीता का हरण किया था, राम मंदिर के दानपात्र में श्रद्धा की चोरी हुई” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
- गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
- जरूरतमंदों के इलाज और आवास की व्यवस्था कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 27.06.2026
- जब रवि किशन फ्री में फिल्म दिखाएंगे, तब अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज” – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

