आरबीआई ने चेक क्लियरिंग में लगने वाले समय को कुछ घंटे करने और उससे जुड़े रिस्क कम करने के मकसद से यह कदम उठाने की घोषणा की है.
रिजर्व बैंक (RBI) चेक क्लियरिंग को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. इससे महज कुछ घंटों में ही चेक क्लियर हो जाएगा. इसके लिए दो दिनों तक का इंजतार नहीं करना होगा. आरबीआई) ने चेक क्लियरिंग में लगने वाले समय को कुछ घंटे करने और उससे जुड़े रिस्क कम करने के मकसद से यह कदम उठाने की घोषणा की है. अभी चेक जमा करने से लेकर राशि आने तक दो दिन का समय लग जाता है. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांता दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने गुरुवार को मॉनिटरी पॉलिसी जारी करते हुए यह ऐलान किया.
कैसे काम करेगी नई व्यवस्था
आरबीआई के अनुसार, ‘‘नई व्यवस्था में चेक को ‘स्कैन’ किया जाएगा, उसे पेश किया जाएगा और कुछ घंटों में क्लियर किया जाएगा. इससे चेक क्लियरिंग कुछ घंटे में हो जाएगा जबकि अभी दो दिन तक का समय (T+1) लगता है. दास ने कहा कि इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जल्दी ही जारी किए जाएंगे.
Trending
- जरूरतमंदों के इलाज और आवास की व्यवस्था कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 27.06.2026
- जब रवि किशन फ्री में फिल्म दिखाएंगे, तब अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज” – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- भोजपुर मुठभेड़ पर बड़ा खुलासा: SDPO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
- गायत्री जयंती पर यज्ञ, जप और दीपयज्ञ से गुंजायमान रहे केंद्र
- आज का राशिफल 26.06.2026
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026

