समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर “संविधान-मान स्तंभ दिवस” महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की अध्यक्षता में मनाया गया संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार निजीकरण करके, नौकरियों में आरक्षण का अमल न करके इसे समाप्त कर रही है। यह सरकार युवाओं को नौकरियां भी सिर्फ इसलिए नहीं दे रही है जिससे कहीं आरक्षण न देना पड़ जाए और दलित,पिछड़े, वंचितों को उनका हक न मिल पाए । पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जगदीश यादव, डॉक्टर मोहसिन खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।पार्टी का मानना है कि जाति के आधार पर जनगणना हो ताकि समानुपातिक आधार पर सबको सम्मान और हक हासिल हो सके डॉ० राममनोहर लोहिया ने सबके विकास के लिए पिछडों को विशेष अवसर दिए जाने की मांग उठाई थी पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, रजनीश यादव ने कहा कि संविधान और आरक्षण खत्म करने का खतरा अभी टला नहीं है। जनता के संकल्पित प्रयास से संविधान विरोधियों को मात देने का सिलसिला रुकने वाला नहीं। हम सब लामबंद होकर नफरत का खेल खेलने वालों को सफल नहीं होने देंगे। माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का वैचारिक संघर्ष जारी रहेगा समाजवादी लोग पीडीए की लड़ाई अनवरत जारी रखेंगे।इस दौरान प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव गोपाल यादव जगदीश यादव डॉक्टर मोहसिन खान अवधेश यादव नगीना प्रसाद साहनी रजनीश यादव अभिमन्यु यादव संजय पहलवान मैना भाई बृजनाथ मौर्य अखिलेश यादव गिरीश यादव दयाशंकर निषाद सुरेंद्र निषाद कपिल मुनि यादव सुरेंद्र मौर्य राहुल गुप्ता रफीउल्लाह सलमानी अशोक चौधरी शिवकुमार राम आशीष यादव मनोज यादव गवीश दुबे विनय यादव राजन शाही अमीरुद्दीन अंसारी शिवानंद आफताब इम्तियाज संतोष आदि मौजूद रहे
Trending
- आयुष चिकित्सा का लाभ लेने को और सुगम होगा आवागमन
- आज का राशिफल. 13.04.2026
- तिहा मोहम्मदपुर में भाजपा की गूंज, 9 साल का विकास बना जनचर्चा
- आज का राशिफल. 12.04.2026
- चौरी-चौरा में हर घर तक PNG गैस पाइपलाइन की मांग तेज
- अति पिछड़े समाज की राजनीतिक भागीदारी पर जोर
- ब्राह्मण समाज के अपमान पर सख्त प्रतिक्रिया: “अपशब्द कतई स्वीकार नहीं”
- NFIR का हुंकार : किया रेल कर्मचारियों के हक की आवाज़ को बुलंद

