समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर संविधान मान स्तम्भ अभियान चल रहा है इसी क्रम में नौसड में गोरखपुर वाराणसी मार्ग स्थित कृष्णा लान में संविधान मान स्तम्भ स्थापना कार्यक्रम हुआ तथा साथ ही बीपी मंडल की जयंती मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने तथा संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी व जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप मौजूद रहे उपस्थित नेताओं ने वीपी मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला संविधान मान स्तंभ को समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर स्थापित किया गया मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने नौसड कार्यक्रम में व सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर मीडिया के साथियों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार संविधान व आरक्षण पर लगातार कुठाराघात कर रही है शिक्षक भर्ती में आरक्षण की अनदेखी करके पिछड़ों दलितों के अधिकारों की लुट इसका जीता जागता उदाहरण है पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि सपा संविधान व आरक्षण की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है संविधान मान स्तम्भ को आज गोरखपुर में स्थापित किया गया है सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में उद्योगपति, गरीब, अमीर छोटे व बड़े सभी को संविधान में बराबरी का अधिकार देने का काम किया है। सपा की सरकार में ही स्व: मुलायम सिंह यादव ने पंचायत में आरक्षण देने का काम किया था। भाजपा सरकार सिर्फ देश व प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम कर रही है, भाजपा की जमीन 2024 के लोकसभा के चुनाव से खिसक चुकी है और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश की जनता सपा की सरकार बनाएगी। सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान से लगातार छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रही है और भाजपा देश और प्रदेश की जनता को बाटकर सत्ता और वोट की राजनीति कर रही है।भाजपा देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। सपा सिर्फ काम पर विश्वास करती है जबकि भाजपा जनता को धोखा देने का काम कर रही है। संविधान को सुरक्षित रखने का दायित्व कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति ने निभाने का संकल्प लिया। संविधान की प्रस्तावना पढ़ कर कार्यक्रम में संविधान की शपथ ली गई। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव सहित पार्टी के विजय बहादुर यादव, यशपाल सिंह रावत गोपाल यादव, जगदीश यादव, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, रजनीश यादव,नगीना प्रसाद साहनी,जफर अमीन डक्कू, जियाउल इस्लाम, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, शकील अंसारी,अमरेन्द्र निषाद, संजय कुमार,रुपावती बेलदार, बृजनाथ मौर्य,मिर्जा कदीर बेग,रामदरश विद्यार्थी,मनुरोजन यादव, मुन्नीलाल यादव,राघवेंद्र तिवारी राजू,देवेंद्र भूषण निषाद, नीरज शाही, जितेंद्र यादव,हीरालाल यादव, राहुल यादव, अली हुसैन,विंदा देवी, संजय पहलवान, श्याम देव निषाद, सुरेंद्र निषाद, जावेद खान, कपिल मुनि यादव,गवीश दुबे, रफीउल्लाह सलमानी,अशोक चौधरी, सच्चिदानंद यादव, संजय यादव, मनीष कमांडो, दयानंद विद्रोही, धनपत यादव,रामनिरंजन यादव, अमरजीत यादव, सुनील यादव, सुरेंद्र मौर्य, राहुल गुप्ता, सन्तोष मौर्य, रणजीत पासवान, अविनाश तिवारी, नवाज लारी, फ़िरदौस आलम, आनन्द राय, अमित शाही, हरेंद्र हैरी, अनूप यादव, प्रदीप यादव, मनोज, सोनू ,अभिषेक जिला एवं महानगर कार्यकारिणी के सभी प्रमुख नेतागण एवं भारी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे
Trending
- आज का राशिफल 28.06.2026
- एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का ऐतिहासिक संगम
- एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर *आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।* संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षित ढंग से सहायता एवं बचाव करने के प्रभावी तरीके सिखाए। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के अनुरोध पर, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक दीपक कुमार मंडल एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षण का संचालन किया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सूझबूझ और सही तकनीक के साथ कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), ट्रॉमा मैनेजमेंट, हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में सीपीआर देने की सही विधि, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से यह भी बताया कि सीमित संसाधनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से किस प्रकार अस्थायी बचाव उपकरण एवं स्ट्रेचर तैयार कर घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। एनडीआरएफ की टीम ने कैडेट्स को आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास किया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने 11वीं एनडीआरएफ की टीम के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सराहनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा कैडेट्स के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी बताया।
- रावण ने माता सीता का हरण किया था, राम मंदिर के दानपात्र में श्रद्धा की चोरी हुई” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
- गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
- जरूरतमंदों के इलाज और आवास की व्यवस्था कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 27.06.2026
- जब रवि किशन फ्री में फिल्म दिखाएंगे, तब अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज” – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

