15 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
संवाददाता, अरविंद कुमार
सोनौली /महराजगंज : पुलिस व एसएसबी के 66वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सोनौली के फरेंदी तिवारी बाजार स्थल पर एक युवक को पकड़ लिया। जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस व एसएसबी को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर फरेंदी तिवारी के पगडंडी रास्तों से नेपाल जाने के फिराक में है। जिस पर पुलिस उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता व एसएसबी के एएसआई विवाश राय के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सोनौली के फरेंदी तिवारी बाजार स्थल के पास घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। उसके जेब में प्लास्टिक में रखा 15 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम ओम प्रकाश निवासी वार्ड नंबर 13 सुकरौली कस्बा सोनौली बताया। सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि स्मैक के साथ पकड़े गए युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।
Trending
- आज का राशिफल. 18.04.2026
- मानव एकता दिवस : रक्तदान शिविर
- आज का राशिफल 17.04.2026
- बडहलगंज ब्लाक के 34 निपुण विद्यालयो के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
- सहजनवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.50 टन चोरी का सरिया बरामद, चालक गिरफ्तार
- गोरखपुर में सुरक्षा को मिली नई ताकत, 9.18 करोड़ की अत्याधुनिक परियोजनाओं का लोकार्पण
- गोरखपुर में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, समाजसेवा के कई प्रोजेक्ट्स लॉन्च
- आज का राशिफल. 16.04.2026

