पायनियर नई दिल्ली
संसद का मानसून सत्र चल रहा है। सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच बयानबाजियों का दौर भी जारी है। उधर सदन की कार्यवाही के दौरान एक खास बात भी देखने को मिली है। दरअसल, सदन में स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बीच भी गहमा गहमी देखने को मिली। राहुल गांधी जब सदन को संबोधित कर रहे थे तो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोक दिया।
ओम बिरला ने राहुल गांधी को क्यों टोका?
दरअसल, राहुल गांधी केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस दौरान उन्होंने महाभारत काल के चक्रव्यूह का जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा कि अभिमन्यु को छह लोगों ने मारा था, उनके नाम कर्ण, द्रोणाचार्य, कृपाचार्य, कृतवर्मा, अश्वथामा और शकुनि थे। राहुल ने आगे कहा, ‘आज भी चक्रव्यूह में छह लोग हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजीत डोभाल, अंबानी और अदाणी कंट्रोल कर रहे हैं।’ इस बीच लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी को टोक दिया।
लोकसभा स्पीकर ने क्या कहा?
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को टोकते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, ‘आप संवैधिनिक पद पर हैं। आपके कई माननीय सदस्यों ने मुझे लिखकर दिया है कि जो भी इस सदन का सदस्य नहीं है, उनका नाम नहीं लेंगे। आपने लिखकर दिया है क्या आप उसकी पालना नहीं करना चाहते? मैं नेता प्रतिपक्ष से ये अपेक्षा करूंगा कि वे सदन की नियमों और मर्यादा को बनाए रखें।
Trending
- श्रीबालाजी मंदिर में महाअनुष्ठान का दूसरा दिन भक्तिमय वातावरण में संपन्न
- आज का राशिफल 10.05.2026
- आधार कार्ड की समस्या पर फूटा गरीबों का दर्द, राष्ट्रपति से गुहार
- धूमधाम से मनाया गया बालाजी मंदिर स्थापना दिवस
- बाल जागृति संस्थान द्वारा मदर्स डे की पूर्व संध्या पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन
- गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में निःशुल्क डेंटल कैंप, 100 पत्रकारों के दांतों की हुई जांच
- शिक्षा बचाओ अभियान” का ऐलान: ठकुराई गुट के 63वें प्रांतीय महाधिवेशन का भव्य समापन
- बडहलगंज में फर्जी बैंकिंग का बड़ा खुलासा: संचालकों ने खड़ी की करोड़ों की अकूत संपत्ति

