अर्थशास्त्र विभाग दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में आज दिनांक 12.08.2024 को दीक्षारंभ सप्ताह कार्यक्रम का आरम्भ किया गया। जिसमें विभागाध्यक्ष तथा विभाग के शिक्षकों द्वारा स्नाकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप कुमार ने विभाग में आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम के शुरुआत में छात्रों को विश्वविद्यालय तथा विभाग की विशेषताओं के बारे में बताया और आगे यह बताया कि दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को परिसर के साथ-साथ शिक्षक व विभाग के शैक्षणिक वातावरण व संस्कृति से भली-भांति परिचित कराना है। अर्थशास्त्र विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. करुणाकर राम त्रिपाठी ने छात्रों को बताया कि नियमित क्लास करना आपको विषय की गहराई से परिचित कराता है। विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. आलोक कुमार गोयल ने छात्रों को बताया कि विधार्थियों की सफलता और असफलता में शिक्षा और शिक्षण संस्थान को हमेशा जोड़कर देखा जाता है और आगे छात्रों को कोर्स की बारीकियों के बारे में समझाया। डॉ. राजू गुप्ता ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए छात्रों को नियमित क्लास के महत्व को गिनाया और एंटी रैगिंग के बारे में बताया तथा साथ ही अर्थशास्त्र परिषद की महत्ता को बताते हुए इसके द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सह-पाठ्येत्तर कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ० अमित शर्मा ने विभागीय परंपरा के अनुरूप नियमित कक्षा में उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया और उसके महत्व को समझाया। डॉ० वंदना अहिरवार ने विभागीय पुस्तकालय संबंधी तथा छात्रा कामन रूम की सुविधाओं से अवगत कराया। डॉ० मनीष कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विभाग द्वारा किए जाने वाले प्रयासों से अवगत कराया। सभी शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय द्वारा एंटी रैगिंग के लिए अपनाए जाने वाले कड़े नियमों से अवगत भी कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० सत्यपाल सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग के शोध छात्र तथा नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के साथ विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित थे ।
Trending
- आज का राशिफल 28.06.2026
- एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का ऐतिहासिक संगम
- एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर *आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।* संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षित ढंग से सहायता एवं बचाव करने के प्रभावी तरीके सिखाए। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के अनुरोध पर, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक दीपक कुमार मंडल एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षण का संचालन किया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सूझबूझ और सही तकनीक के साथ कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), ट्रॉमा मैनेजमेंट, हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में सीपीआर देने की सही विधि, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से यह भी बताया कि सीमित संसाधनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से किस प्रकार अस्थायी बचाव उपकरण एवं स्ट्रेचर तैयार कर घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। एनडीआरएफ की टीम ने कैडेट्स को आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास किया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने 11वीं एनडीआरएफ की टीम के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सराहनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा कैडेट्स के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी बताया।
- रावण ने माता सीता का हरण किया था, राम मंदिर के दानपात्र में श्रद्धा की चोरी हुई” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
- गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
- जरूरतमंदों के इलाज और आवास की व्यवस्था कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 27.06.2026
- जब रवि किशन फ्री में फिल्म दिखाएंगे, तब अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज” – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

