माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का लोकगीत ‘सड़िया करिया चाही हो’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी सिने जगत में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का जलवा ही जलवा है। उनके अदा और हुस्न के कदरदान की लंबी लिस्ट है। माही श्रीवास्तव के हमेशा हिट और वायरल गाने अक्सर देखने को और सुनने को मिलते हैं। ऐसे में माही श्रीवास्तव भोजपुरी की पापुलर सिंगर खुशी कक्कड़ के साथ बहुत ही प्यारा भोजपुरी लोकगीत […]

भोजपुरी सिने जगत में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का जलवा ही जलवा है। उनके अदा और हुस्न के कदरदान की लंबी लिस्ट है। माही श्रीवास्तव के हमेशा हिट और वायरल गाने अक्सर देखने को और सुनने को मिलते हैं। ऐसे में माही श्रीवास्तव भोजपुरी की पापुलर सिंगर खुशी कक्कड़ के साथ बहुत ही प्यारा भोजपुरी लोकगीत ‘सड़िया करिया चाही हो’ लेकर अपने फैंस और ऑडियंस के बीच हाजिर हुई हैं। यह गाना सुनते ही लोगों का मिजाज मस्त हो जा रहा है तो वहीं इस गाने का वीडियो देखते ही लोगों का दिल दीवाना मस्ताना होता जा रहा है। यह बात तो तय है कि माही श्रीवास्तव जब-जब लाल रंग की साड़ी पहनती हैं तो जलजला आ जाता है और उनके लिए लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है।वह अपने हुस्न से कयामत ढा देती हैं। इस गाने के वीडियो में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है, जिसमें माही श्रीवास्तव लाल कलर की साड़ी ब्लाउज पहने जानदार लटके झटके मार-मार कर लोगों पर बिजलियां गिरा रही हैं। यह गाना काफी रिच और भव्य पैमाने पर फिल्माया गया है। ये लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह लोकगीत बहुत ही प्यारा बनाया गया है। इस गाने को आप सब अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देकर अपना फुल सपोर्ट दें। ये सांग बहुत मजेदार है, इसकी शूटिंग करने में हम सबने खूब इंज्वॉय किया था। अच्छे-अच्छे कॉन्सेप्ट पर बेस्ट से बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं और साथ ही साथ सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू कहती हूं।’
लेखक: Shishir Srivastava
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
देश‘कैलाश के निवासी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत
सावन का मनभावन और पावन महीना में भोलेनाथ की महिमा और उनके प्रीति श्रद्धा भक्ति देखते ही बनता है। भगवा वस्त्र धारण किये हुए गंगाजल भरकर कांवड़ ले जाते हुए शिव भक्तों का बोलबम का नारा सुनकर मन को अति सकून मिलता है। इस शुभ अवसर पर शिव भक्तों के लिए मोस्ट फेमस म्यूजिक कंपनी […]




