सिंगापुर से प्रकाशित हुई डीडीयू के डा. अम्बरीश की सातवीं पुस्तक गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव की सातवीं पुस्तक हाल ही में सिंगापुर के प्रकाशक बेंथम से प्रकाशित हुई है। इस पुस्तक का शीर्षक “डीएफटी बेस्ड स्टडीज़ ऑन एटॉमिक क्लसटर्स” है जिसमें कुल 7 अध्याय हैं. परमाणुओं के निश्चित समूह को एटॉमिक क्लसटर्स कहते हैं जो अणु एवं पदार्थ के बीच की कड़ी है। पुस्तक में इन्हीं विशिष्ट प्रजातियों का डेन्सिटी फंक्शनल थ्योरी के प्रयुक्त से अध्ययन एवं उनके अनुप्रयोग का वर्णन है। ज्ञात हो कि डॉ. श्रीवास्तव की इस वर्ष प्रकाशित होने वाली ये तीसरी पुस्तक है। इसके पूर्व डॉ. श्रीवास्तव की दो पुस्तकें इसी वर्ष टेलर फ्रांसिस, लंदन से प्रकाशित हुई थी। राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी से यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड प्राप्त डॉ. अंबरीश को भारतीय विज्ञान अकादमी का एसोसिएट भी इसी वर्ष चुना गया है। कुलपति पूनम टण्डन ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शोध पत्र के साथ-साथ पुस्तको का प्रकाशन विश्वविद्यालय की अंतर्राष्ट्रीय छवि को निखारता है और रैंकिंग को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Trending
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026

