सोनौली : भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, 10 महीने में ही उखड़ी 37 लाख की आर सी सी सड़क
अरविंद कुमार
सोनौली( महराजगंज ) : सज्जाद अली पुत्र अली अहमद निवासी वार्ड न 11 बाल्मीकिनगर सोनौली ने एक भ्रष्टाचार संबंधित मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराते हुए कहा, की नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नo 6 गांधी नगर में अधिशासी अधिकारी व अवर अभियंता व बड़े बाबू के मिली भगत से जमकर भ्रष्टाचार का बड़े पैमाने पर खेल खेला गया है। पहली बरसात में ही उखड़ गयी सड़क ! सड़क का ना तो अभी तक लोकार्पण हुआ था और ना ही इस पर आम जनता का आवागमन शुरू हुआ था, लेकिन इसकी गुणवात्ता इतनी ख़राब साबित हुई की इसकी गिट्टीयां पहले ही बरसात में उखड़ गई, जिसके चलते मानक और गुणवत्ता पर बड़े सवाल उतपन्न हो रहे हैं। आर सी सी सड़क जो की नौतनवा- सोनौली मार्ग से एक प्राइवेट लाईफ केयर हॉस्पिटल तक जाती है,लगभग 330 मीटर लम्बी सड़क व नाली का निर्माण बिगत 10 माह पहले लगभग 37 लाख रुपया खर्च करने के बाद भी कमियाँ सामने आ रही हैं। निर्माण के दौरान सोनौली के वरिष्ठ समाजसेवी सज्जाद अली के द्वारा काफ़ी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल सहित कई उच्चधिकारीयों से लिखित रूप से किया गया था। ईओ सोनौली राहुल यादव द्वारा कहा गया की निर्माण में कोई कमी नहीं है सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण ढंग से किया हैं।
Trending
- बाराबंकी में रसोई गैस संकट: लोग चूल्हे और उपलों पर लौटे!
- कैलिफोर्निया में 60 सेकंड में 17 लाख डॉलर की ज्वेलरी लूट, 20 से ज्यादा नकाबपोश लुटेरे फरार
- UPSI परीक्षा को लेकर गोरखपुर में कड़ी सुरक्षा, मंडलायुक्त-डीआईजी समेत अधिकारियों ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
- संभल मस्जिद में नमाज़ियों की संख्या सीमित करने का आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
- आज का राशिफल. 14.03.2026
- गायिका शिवानी सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘फस जाईब दोसरा से’ ने 155 मिलियन व्यूज का जादुई आंकड़ा किया पार
- दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे की भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ ने 3 मिलियन व्यूज किया पार
- आम्रपाली दूबे, अंशुमान सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

