ब्यूरों प्रभारी —- विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 विशुनपुर टोले के 65 वर्षीय जोखन यादव पुत्र स्व. नेउर यादव की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार को कस्बे के वार्ड संख्या 18 निवासी जोखन यादव लगभग 11 बजे अपने खेत में धान के फसल […]
ब्यूरों प्रभारी —- विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 विशुनपुर टोले के 65 वर्षीय जोखन यादव पुत्र स्व. नेउर यादव की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot
रविवार को कस्बे के वार्ड संख्या 18 निवासी जोखन यादव लगभग 11 बजे अपने खेत में धान के फसल में पानी चला रहे थे कि इस बीच बरसात शुरु हो गई। जोखन बगल मे स्थित बागीचे मे जाकर बैठ गयें। तभी आकाशीय बिजली उनके उपर गिर गई। बिजली गिरने की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज लायें जहा परीक्षण के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक जोखन के दो पुत्र रोजी रोटी के लिए बाहर कार्य कर रहे है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने कहा कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।.
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी रेंगई मौर्या (65) की रविवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।
रेंगई रविवार की सुबह गांव के बगल बैरिया खास के राजी बैरिया टोले के पास खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे क्षेत्र में तेज बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली रेंगई के सिर पर गिरी और रेंगई इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। आसपास के लोग जबतक पहुंचे तबतक उनकी मौत हो गई थी,लेकिन उसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक रेंगई तीन लड़के और तीन लड़कियों के पिता थे।घटना की सुचना पर बड़हलगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई है।