गीडा थाना क्षेत्र के पिछौरा निवासी बृजेश पुत्र स्व सुन्नर शनिवार को शाम 6 बजे के करीब क्रिकेट खेलकर घर आ रहा था। कटहल तोड़ने को लेकर पूर्व में हुए विवाद को लेकर पहले से घात लगाए बैठे मनबढ़ो उसे घेर लिया और लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के भाई दुर्गा प्रसाद के तहरीर पर पुलिस ने नंदलाल, मोहन, आकाश साहिल, विकास, अभिषेक, प्रमोद, मनोज, सिद्धार्थ के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरे पक्ष से नंदलाल पुत्र स्व शिवलाल, निवासी पिछौरा, जो शाम 5.30 बजे के करीब घर पहुंचा था, तो कटहल तोड़ने की बात को लेकर मनबढ़ घर पर चढ़ आए और लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने सचिन, बृजेश, शनिदेव, रंजित, करन, रवि तथा 5 से 7 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया हैं।