ड्राइवर की लापरवाही स्कूली बच्चों के जान पर बन आई
गोरखपुर ।बेलीपार मामापार रोड पर स्थित टैलेंट विजन जूनियर हाई स्कूल का वैन का डाईवर चेरिया गांव से 11 बच्चों को लेकर विपरीत दिशा में जा रहा था कि सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। जिससे वैन में बैठे तीन बच्चे वह ड्राइवर घायल हो गए व अन्य बच्चों की हल्के चोट आई।
आज सुबह 6:30 पर टैलेंट विजन जू० हा०स्कूल का ड्राइवर रामकरण यादव पुत्र रुद्रनाथ निवासी मामापार चेरिया गांव से बच्चों को लेकर विद्यालय के लिए जा रहा था। फोरलेन होने की वजह से ड्राइवर को ककराखोर चौराहे से घूमकर ले जाना चाहिए लेकिन ड्राइवर जल्दी के चक्कर में उलटी दिशा में सेवई स्थित यूनियन बैंक के सामने कट तक जाने के बाद अपनी लाइन में जाता है। इसी वजह से आज सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई जिसमें आगे की सीट पर बैठे सृष्टि यादव 8 वर्ष उत्तरी सरवन यादव वी अनीशा 13 वर्ष पुत्री रणविजय हुआ पीछे बैठे पुनीत 7 वर्ष पुत्र पवन व ड्राइवर घायल हो गए और अन्य बच्चे को हल्की-फुल्की छोटा लगे जिससे वह बहुत घबरा हुए थे और रो रहे थे।
सूचना पर पहुंचे बेलीपार थाना अध्यक्ष कुवर गौरव सिंह ने सभी बच्चों को स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया परिजनों ने बच्चों का इलाज कर घर लेकर चले गए। वही डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया पुलिस डंपर को अपने कब्जे में ले ली है।
Trending
- भोजपुर मुठभेड़ पर बड़ा खुलासा: SDPO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
- गायत्री जयंती पर यज्ञ, जप और दीपयज्ञ से गुंजायमान रहे केंद्र
- आज का राशिफल 26.06.2026
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026

