भारती और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘गुलाबी सड़ियां’ वर्ल्डवाइड ने किया रिलीज
सिंगर सृष्टि भारती ने अपनी सुरीली आवाज में गायिकी से म्यूजिक वर्ल्ड में वह मुकाम हासिल कर लिया है, जिसकी वह हकदार हैं। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। फिल्मों से लेकर म्यूजिक एलबम गानों तक उनके अदाकारी का डंका बज रहा है। उनके म्यूजिक वीडियो देखने में अलग ही आनंद आता है। उनके फैंस और ऑडियंस को इनके गाने बहुत पसंद आते हैं। ऐसे में सिंगर सृष्टि भारती और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की हिट जोड़ी में आया नया लोकगीत ‘गुलाबी सड़ियां’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है तो वहीं सिंगर सृष्टि भारती की लाजवाब गायकी सबका मन मोह लिया है। इस गाने के ऑडियो और वीडियो की मेकिंग और टेकिंग काफी रिच किया गया है। इस गाने में कास्ट्यूम से लेकर वीडियो सांग की शूटिंग के लोकेशन तक सब पर विशेष ध्यान रखा गया है। इस गाने में माही श्रीवास्तव अपने हुश्न और अदा जलवा बिखेर रही हैं।
लिंकः https://youtu.be/XeUKovPzE0w?si=3rzOqZNiTaxNcsFr
इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव कलरफुल लहँगा चोली पहने गजब का डांस का तड़का लगा रही हैं। वह अपने पिया का बखान करते हुए अपनी सखियों से कहती है कि…
करीला सिंगार हम खाड़ होके अँगना, कबो निहारेले बिंदिया आ कँगना, देखिके काला कजरवा नैना शराबी हो जाला, जब पेहिंला सड़ियां गुलाबी, बलमुआ हाबी हो जाला.
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गाना ‘गुलाबी सड़ियां’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टि भारती ने सुरीली आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कातिल अदाओं के साथ गरदा उड़ा दिया है। इस गाने को गीतकार शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकास सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडीटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
Trending
- मेरठ में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान
- आज का राशिफल 24.03.2026
- गोरखपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, गूंजा ‘इंकलाब जिंदाबाद’
- तमकुहीराज में बलिदान दिवस पर वीर शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान
- गोरखपुर में क्रिकेट लीजेंड्स का जमावड़ा, MCC हाई परफॉर्मेंस कैंप का खास आयोजन
- आज का राशिफल. 23.03.2026
- शिल्पी राज, शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज
- आज का राशिफल. 22.03.2026

