सुबह-सुबह अमानतुल्लाह खान के घर पर ED की रेड, AAP ने कहा- मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी जारी. दिल्ली के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा, “सुबह-सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ईडी मेरे घर पर आ धमकी है। तानाशाह मुझे और आम आदमी पार्टी के नेताओं को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। क्या ईमानदारी से जनता की सेवा करना अब गुनाह बन गया है? आखिर ये तानाशाही कब तक चलेगी?
वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने अमानतुल्लाह खान के इस दावे का समर्थन करते हुए कहा, “ईडी की निर्दयता देखिए। अमानतुल्लाह खान पहले ही ईडी की जांच में शामिल हुए थे और उन्होंने आगे के लिए समय मांगा था। उनकी सास कैंसर से पीड़ित हैं और उनका ऑपरेशन हुआ है। इसके बावजूद, ईडी ने सुबह-सुबह उनके घर पर धावा बोल दिया। अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी जारी है।”
Trending
- आज का राशिफल. 22.03.2026
- धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
- मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण
- आज का राशिफल। 21.03.2026
- आज का राशिफल. 20.03.2026
- आईईटी डीडीयू: ईपीएल सत्र-2 के फाइनल में बीसीए ब्लास्टर और थंडर क्वीन ने मारी बाजी,मुख्य अतिथि के रूप में अविराज चौधरी उपस्थित रहे,
- राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, स्वयंसेवकों ने स्वच्छता का दिया संदेश
- सपना चौहान और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

