गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
तीन दिवसीय श्री राम कथा के दूसरे दिन भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु, भजनों और कथा ने बांधा समां
गोरखपुर। सरस्वती रिसॉर्ट, नकहा नंबर-1 में आयोजित तीन दिवसीय श्री राम कथा के द्वितीय दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्मृति शेष मां सरस्वती देवी, बलदाऊलाल जी एवं स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव की पावन स्मृति में आयोजित इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

परम पूज्य आचार्य पवन जी महाराज ने संगीतमय श्री राम कथा प्रस्तुत करते हुए कहा कि “जीवन की हर समस्या का समाधान प्रभु श्रीराम का ध्यान है। प्रभु की साधना तर्कों से परे है और उन्हें पाने का एकमात्र मार्ग प्रेम और समर्पण है।” महाराज जी के प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कथा का शुभारंभ
कथा के दूसरे दिन समाजसेवी श्रीमती सुधा मोदी, अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक राकेश श्रीवास्तव, मुख्य जजमान एवं आयोजक विनोद श्रीवास्तव व श्रीमती पूनम श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर इंदु श्रीवास्तव, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, अभिनव चित्रांश, सलोनी श्रीवास्तव और सुमन श्रीवास्तव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय गायक राकेश श्रीवास्तव ने राम भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं पिंटू हंसलोना ने संगीत में उनका साथ दिया। कथा स्थल पर भक्ति गीतों और श्रीराम कथा के कारण पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजन में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विनोद श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अभिनव चित्रांश, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, प्रतीक श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, इंजीनियर सुनील श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव एवं पिंटू हंसलोना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन राकेश श्रीवास्तव ने किया।

24 मई तक चलेगी श्री राम कथा

