ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
🐏मेष राशिफल
आप पिछले कुछ समय से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं लेकिन आज आप पर सबका ध्यान आएगा ǀ लाइमलाइट आप पर रहेगी और आप आसानी से इस अवसर का लाभ उठाकर खुद को साबित कर पायेंगे ǀ यह किसी नए दोस्त के मिलने,पुराने के सामने आने या कार्यस्थल की किसी स्थिति से सम्बंधित भी हो सकता है ǀ
🐂वृषभ राशिफल
एक वृद्ध व्यक्ति सोचने के लिए मजबूर करेगा ǀयोजना बनाना और प्राथमिकताएं तय करना आपकी खासियत हैं ǀअपना काम करें,सब सही होगा ǀशांति बनाये रखें और धीरज से काम लें ǀकोई आपसे आज मिलने आएगा ǀअपनी सेहत और आराम का ख़ास ध्यान रखें ǀजल्द ही ऐसी वित्तीय स्थिति बन रही है जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी ǀ
👫मिथुन राशिफल
आज आप बिना किसी कारण के जिद्दी बने हुए हैं और सबके कहने तथा अपने खुद के मन की भी नही सुनना चाहते ǀ आपको यह समझना है की इस रवैये से आपको कुछ हासिल नही होगा ǀ आपको अपनी वर्तमान समस्याओं से पार पाने के लिए अपने दिल और दिमाग को खुला रखना होगा ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है ǀकिसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेह्तर समय को याद करने लगेंगे ǀकिसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं ǀ आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने या किसी की तरफ दोस्ती का हाथ बढाने के मूड में हैं ǀ
🐅सिंह राशिफल
इस समय आपके जीवन में पुराने सम्बन्ध और संपर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं ǀ आपके ऊपर हर जगह बहुत अच्छा कार्य करने का काफी दबाव होगा लेकिन आपको यह समझने की जरुरत है कि ज्यादा दबाव आपके खुद के तय किये हुए बहुत ऊँचे मानकों के कारण है ǀ ईमानदारी और एकाग्रता आपको बहुत आगे ले जायेगी,लेकिन अपने आदर्शों और यकीन पर कायम रहें ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आपने किसी परियोजना में अपना काफी समय और प्रयास लगाये हैं और आपको अब इसका फल मिलना शुरू हो जाएगा ǀ दूरदृष्टि के साथ साथ आपके दृढ संकल्प और प्रयास भी रंग लाये हैं ǀ आप कुछ नए बदलाव करना चाह रहे हैं ,लेकिन वित्तीय बाधाएं हैं ǀ आज आप सीमित साधनों से ही इन कामों को पूरा करने के सृजनात्मक तरीके खोज लेंगे ǀ
⚖️तुला राशिफल
आपके सामने इन दिनों कुछ नई चीजें आई हैं ǀअपने सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें ǀ पूछे गये प्रश्नों का जवाब दें ǀ आपको अभी और भी प्रयास करने हैं और इससे आपकी तरक्की की मजबूत नींव पड़ेगी ǀ इन सबके बीच खुद को तरोताजा करना और खुश रखना न भूलें ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा ǀआपके लिए कल्पनात्मक सा समय है ǀ इसीलिए रोमांस का आनंद लें ǀ रोमांस में कल्पना लाने से आपके लिए अच्छा होगा लेकिन अगर आप ऑफिस में भी यही करने की कोशिश करेंगे तो परिणाम अच्छे नही होंगे ǀ
🏹धनु राशिफल
नकारात्मकता से भरे छली लोगों से दूर रहें ǀ ये आपको भी नकारात्मक बनाकर असफल कर देने की कोशिश में हैं जबकि आप अपनी मंजिल के बहुत करीब हो ǀ शांति के लिए आज अपना अधिकतर समय परिवार के साथ घर पर बिताएं और सारा बाकी काम पूरा कर लें ǀ कुछ मीठी यादें सहेजने के लिए अपने कमरे में उनका फोटो लगा दें ǀ
🐊मकर राशिफल
आपके पिछले कुछ समय से अपने करियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है ǀऐसा घटनाक्रम बनेगा कि आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी ǀआपको प्रयासों और परिश्रम को आपके सीनियर ध्यान से देखेंगे और वे आपके जबरदस्त समर्थक भी बन जायेंगे ǀआपके दुश्मन आज असहाय अनुभव करेंगे ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आप उन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं जो शायद आपके काम और आपकी सेहत के बीच संतुलन ला सकते हैं ǀ आप अपने किसी करीबी दोस्त से इस सम्बन्ध में मेल करके समाधान पूछ सकते हैं ǀ इन बदलावों से आपको आराम मिलेगा ǀ आप अपने आप को फ़िलहाल सही आदमियों के साथ पायेंगे जो आपको आपके विभिन्न लक्ष्यों का उद्देश्य निर्धारित करने में मदद करेंगे ǀ
🐟मीन राशिफल

