स्काउट गाइड के नवाचारों से बच्चे बनेंगे अच्छे नागरिक :ज्ञानेंद्र ओझा
गोरखपुर ।अयोध्यादास स्काउट कुटीर में जिला मुख्यायुक्त राम जन्म सिंह के निर्देशन में तृतीय सोपान जाँच शिविर के प्रशिक्षकों की एक कार्यशाला सम्पन्न हुई,
कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त गोरखपुर मंडल राकेश सैनी ने प्रशिक्षकों को वर्दी पहनने, गांठ बंधन, शिविर लगाना, हाइक पर जाना, बिना बर्तन के भोजन बनाना, मानचित्र,आग से बचाव, संकेत वार्ता आदि के बारे में विधिवत जानकारी देते हुवे तृतीय सोपान के प्रशिक्षुओं को सही ढंग से प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया।
इस कार्यशाला में अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स स्काउट ज्ञानेंद्र ओझा ने तृतीय सोपान के प्रशिक्षुओं को ठीक ढंग से स्काउटिंग के नवाचारों से प्रशिक्षित कर उन्हें राज्य पुरस्कार पाने हेतु प्रोत्साहित करने का प्रशिक्षकों का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड के इन प्रशिक्षणो से बच्चों में मानवता,सेवा भाव एवं देश भक्ति की भावना विकसित कर अच्छा नागरिक बनने में सहयोग किया जा सकता है।
कार्यशाला के अन्त में जिला सचिव रंजना राय ने सभी प्रशिक्षकों, प्रशिक्षुओं एवं पदाधिकारी गण का आभार व्यक्त करते हुवे इस कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान को अच्छा सामाजिक नागरिक बनाने में उपयोग करने पर बल दिया,
कार्यशाला में डीओसी गाइड एवं स्काउट इशरत सिद्दीकी, डीटीसी स्काउट अजय सिंह,डीटीसी गाइड प्रतिमा शुक्ला, लीडर ट्रेनर ओम प्रकाश उपाध्याय,किरन देवी,अजय गुप्ता बजरंगी, सुधीर कुमार, दुर्गावती धुसिया,राजू मौर्या,खुश्बू गौड़, गौरी गुप्ता, शिवेंद्र गोपाल,शिवा कुमार, पूजा सिंह, अभिजीत गौड़,नंदिनी सैनी,पूजा सिंह,कल्पना पासवान,ज्योति विश्वकर्मा,शशांक पाण्डेय,नंदिनी सैनी,विशाल यादव आदि प्रशिक्षु, प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

