बड़हलगंज ( गोरखपुर) बगहा गांव के गड़ेरि टोला पर सरयू नदी का कटान कम होने का नाम नही ले रही हैं। प्राकृतिक आपदा बनकर आई नदी की कटान से आज गांव का भौगोलिक दृश्य मिटने के कगार पर है ।

कटान की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार यादव के साथ उपजिलाधिकारी गोला राजू कुमार ने गड़ेरी टोला पहुँचकर कटान का निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित बाढ़ खण्ड सिचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार से कहा कि बचाव कार्य मे किसी भी तरह की लापरवाही नही होनी चाहिए ।
उन्होंने ने कहा कि प्रोजेक्ट तैयार कर कटान को स्थाई रूप से रोका जाए
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने बताया कि नदी के धारा इस समय गड़ेरि टोले से सट कर बह रही है और तेज़ बहाव होने के कारण बचाव कार्य मे परेसानी हो रही हैं प्रोजेक्ट तैयार हो रहा हैं पानी कम होते ही कटान रोकने के लिए स्थायी रूप से व्यवस्था किया जाएगा ।
बगहा गांव के गड़ेरी टोला पर अब तक 7 झोपड़ियां नदी की कटान में बह चुकी हैं ।बाकी कटान के मुहाने पर खड़ी हैं कटान की डर से ग्रामीण अपनी मकान को तोड़ रहे हैं ।
कटान पीड़ित लालजी साहनी बेचनी देवी कौशल्या देवी फुलवासी देवी रामबालक का कहना हैं कि किसी के मायके से तो किसी बहन के घर से लोग राशन सामग्री रुपए पैसे लेकर मदद के लिए आ रहे है उपजिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान पूर्व प्रधान कमलेश सिंह प्रधान सुभाष यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे ।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
