आज विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं एजीएस एन एफआईआर विनोद राय यांत्रिक कारखाना,टी आर डी ऑफिस, डीजल लॉबी गोरखपुर में अपने शीर्ष पदाधिकारियो के साथ भ्रमण कर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया, प्रसाद ग्रहण किया एवं कर्मचारियों से मिले
सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा सभी को सुखी रखें एवं भारतीय रेल प्रगति करती रहे -विनोद राय
आज यांत्रिक कारखाना, डीजल लॉबी, टीआरडी ऑफिस गोरखपुर में सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी एनएफआईआर श्री विनोद राय अपने शीर्ष पदाधिकारी के साथ सभी स्थानों का भ्रमण कर भगवान विश्वकर्मा से आशीर्वाद लिया, प्रसाद ग्रहण किया एवं कर्मचारियों से मिलकर उनके सुख दुख जाना। महामंत्री विनोद राय ने कहा कि त्योहार समाज एवं कर्मचारियों में समरसता बढ़ाते हैं इससे आपसी सहयोग की भावना का विकास होता है भगवान विश्वकर्मा सभी रेल कर्मियों सहित पूरे समाज को सुखी रखें एवं भारतीय रेल और अधिक प्रगति करे। यांत्रिक कारखाना, डीजल लॉबी, एवं टी आर डी ऑफिस के कर्मचारी पूरी गर्म जोशी के साथ महामंत्री विनोद राय से मिले एवं आगामी मान्यता के चुनाव में उन्हें भरपूर समर्थन देने का वादा किया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सतीश चंद्र अवस्थी, के एम मिश्रा, संजीव धर, देवेश सिंह, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, बृजपाल सिंह लक्ष्मीनारायण श्रीवास्तव, सुरेंद्र तिवारी, मनोज शुक्ला, विनोद मिश्रा, अजय त्रिपाठी, अंशुमाल पाठक, निशांत यादव, अजय गुप्ता, अजय पांडे, आलम ,कैलाश, राजवीर, धीरज यादव, विनय यादव, अभिषेक गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, राजू रावत, अनिल गौतम, नवनीत शर्मा, दीपक पांडे अमित गुप्ता, दीपक गुप्ता, हरिकेश बहादुर सिंह, सुनील शर्मा, शशि भूषण सिंह ,अनिल गौतम, अल्बर्ट पीटर ,गंगेश राजवंशी इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण

