गोरखपुर
विषय- यांत्रिक कारखाना गोरखपुर ,यांत्रिक कारखाना इज्जत नगर ,डीजल शेड गोंडा एवं सिग्नल कारखाना गोरखपुर में अप्रेंटिस प्रशिक्षु की समस्या के संबंध में संघ का ज्ञापन।
महोदया,
संघ आपके संज्ञान में यांत्रिक कारखाना गोरखपुर, यांत्रिक कारखाना इज्जत नगर, डीजल शेड गोंडा एवं सिग्नल कारखाना गोरखपुर में कार्यरत अप्रेंटिस प्रशिक्षु की समस्याओं को लाना चाहता है जो निम्न है –
1)- यांत्रिक कारखाना गोरखपुर, यांत्रिक कारखाना इज्जत नगर डीजल शेड गोंडा एवं सिग्नल कारखाना गोरखपुर में अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अनुसार तकनीकी शिक्षा प्राप्त प्रशिक्षु को प्रशिक्षण दिया जाता है जिन्हें निर्धारित दर से वृतिका दी जाती है। इस संबंध में संघ आपके संज्ञान में लाना चाहता है कि यांत्रिक कारखाना गोरखपुर में ₹ 9042, यांत्रिक कारखाना इज्जत नगर में ₹10113, डीजल शेड गोंडा में ₹7800 और सिग्नल कारखाना गोरखपुर में ₹ 6600 के अलग-अलग दर से वृत्तिका का भुगतान किया जा रहा है। एक ही रेल के संस्थानों में अलग-अलग दर से वृत्तिका का भुगतान होना न्याय संगत नहीं है।
2)- सिग्नल कारखाना गोरखपुर के अप्रेंटिस प्रशिक्षु को आकस्मिक अवकाश एवं मेडिकल अवकाश नहीं दिया जा रहा है जबकि अन्य संस्थाओं में प्रशिक्षुओं को मेडिकल एवं आकस्मिक अवकाश दिया जा रहा है।
3)- अप्रेंटिस प्रशिक्षु पर कार्य निष्पादन का भार सुपरवाइजर द्वारा डाला जा रहा है जबकि उन्हें सिर्फ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए रखा गया है। नवागत प्रशिक्षु से कार्य निष्पादन करवाने पर रेल का नुकसान हो सकता है।
4)- यांत्रिक कारखाना गोरखपुर में मुख्य कारखाना प्रबंधक महोदय के संज्ञान में लाने तथा कई बार पत्राचार करने के बाद वृतिका बढ़ाई गई है ।बढ़ी हुई वृतिका के एरियर का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। संघ का अनुरोध है की अप्रेंटिस प्रशिक्षु के एरियर का भुगतान शीघ्र कराया जाए।
उपरोक्त समस्याओं से अप्रेंटिस प्रशिक्षु परेशान हो रहे हैं अतः संघ का अनुरोध है कि उपरोक्त सभी समस्याओं को संज्ञान में लेकर तत्काल उचित कार्यवाही करने के आदेश महोदया द्वारा दिए जाएं जिससे समस्याओं का समाधान तत्काल हो सके।
Trending
- आज का राशिफल. 26.03.2026
- महिला सशक्तिकरण पर सीएम योगी की चुटकी, रवि किशन की सीट पर महिला दावेदारी के संकेत
- गोरखपुर में IT स्टार्टअप इकोसिस्टम की नींव, आज होगा IT पार्क का लोकार्पण
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
- मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
- आज का राशिफल. 25.03.2026

