गोरखपुर 68 वीं मंडल स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बना विजेता
गोला ।क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज महुजा पकड़ी दुबे में गोरखपुर मंडल स्तरीय सत्र 2024- 25 भरोत्तोलन प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में गोरखपुर देवरिया कुशीनगर तथा महराजगंज के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
जिसमे गोरखपुर प्रथम देवरिया द्वितीय महराजगंज तृतीय व कुशीनगर ने चतुर्थी स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ अरविन्द कुमार राय विशिष्ठ अतिथि जगदीश राय व सभाजीत राजभर तथा अयोध्या प्रसाद राय रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि गणों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कालेज के प्रधानाचार्य प्रमेन्द्र कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता में अंडर-17 में
61 किलो भार वर्ग में श्रवण यादव गोरखपुर प्रथम 49 किलो भार वर्ग में धीरज यादव गोरखपुर प्रथम 55 किलोभार वर्ग में सौरभ विश्वकर्मा गोरखपुर प्रथम 96 किलो भार वर्ग में चन्देश यादव गोरखपुर प्रथम 67 किलोभार वर्ग में अंकित रावत गोरखपुर प्रथम 89 किलो भार वर्ग में निखिल गोरखपुर प्रथम 73 किलो भार में प्रसिद्ध नाथ गोरखपु प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही 49 किलो भार वर्ग में रोहित पासवान गोरखपुर द्वितीय 55 किलो भार वर्ग में विनय कुमार महराजगंज द्वितीय 67किलो भार वर्ग मे प्रियम तिवारी देवरिया द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 40 किलो भार वर्ग में अंशिका कुमारी गोरखपुर प्रथम 45 किलो वर्ग भार में प्रसिद्धि यादव देवरिया प्रथम 55 किलो भार वर्ग में ज्योति गोरखपुर प्रथम 59 किलो भार वर्ग में नीतू कुमारी गोरखपुर प्रथम 69 किलो भार वर्ग में ममता प्रजापति गोरखपुर प्रथम 76 किलो भार वर्ग में रुचि चौरसिया गोरखपुर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 में 61 किलो भार वर्ग में चंद्रेश यादव कुशीनगर प्रथम 55 किलो भार वर्ग में विकास यादव कुशीनगर प्रथम 67 किलो भार वर्ग में अजय भट्ट गोरखपुर प्रथम 73 किलो भार वर्ग में अमित कुमार शर्मा देवरिया प्रथम 81 किलो भार वर्ग में अजित कुमार यादव देवरिया प्रथम 89 किलो भार वर्ग में अंकुश यादव देवरिया प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर 19 बालिका वर्ग में 64 किलो भार गर्व में प्रियंका देवरिया प्रथम 55 किलो भार वर्ग में सोनी देवरिया प्रथम
71 किलो भार वर्ग में तान्या शर्मा गोरखपुर प्रथम 45 किलो भार वर्ग में प्रियांशु यादव गोरखपुर प्रथम 49 किलो भार वर्ग में आंचल कुमारी देवरिया प्रथम स्थान प्राप्त किया। और 64 किलो भार वर्ग में मुस्कान सिंह गोरखपुर द्वितीय स्थान प्राप्त कर
छात्रों ने जीत दर्ज किया।और प्रदेश में अपना स्थान बनाया। मंच का संचालन भोला सेन ने किया। मुख्य रूप से जिला क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह हरिकेश यादव रणविजय दुबे अरविंद पासवान रविंद्र यादव विनोद पाल जयहिंद यादव आलोक श्रीवास्तव प्रतिभा राय निशा राय प्रियंका सिंह माधुरी राय लक्ष्मी राय शिल्पी राय एवं महराजगंज से दिवाकर सिंह कुशीनगर से संजय कुमार पांडेय देवरिया से शैलेंद्र कुमार सैनी श्वेता शाह तथा कालेज के शिक्षक शिक्षिकांए एवं कर्मचारियों के सहयोग से प्रतियोगिता सकुशल संपन्न हुई।

