बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज सरयू व राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार हों रहीं वृद्धि से बड़हलगंज विकास क्षेत्र के दर्जनों गांव एक बार फिर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं
पिछले दो-तीन माह से सरयू नदी के बाढ़ से कोलखास ज्ञानकोल अजयपुरा जैतपुर बरडीहा बल्थर बगहा कोटिया निरंजन कोटिया दीपसाह गाय घाट वहीं राप्ती नदी के बाढ़ से लखनौरी लखनौरा अगिलगौवा हिगुवार खोहिया पट्टी सुबेदार नगर माझा गांव चौथी बार बाढ़ के पानी से घिर गया है।बाढ़ से ग्रामीणौ की मुश्किल बढ़ती जा रही है।
राम-जानकी मार्ग से अजयपुरा बरडीहा गोरखपुरा खैराटी गांव को जानें वाली सड़क पर बाढ़ का पानी आ जाने लोग परेशान हैं वहीं बगहा गांव के बचे घरों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है जिससे झब्बू , सोनू पाल ,विनोद ,सोदागर सिंह , गौरी साहनी ,गोनिया देवी ,सहित अन्य लोग सड़क के किनारे पालीथीन तले रहने को मजबूर हैं
सरयू नदी के कटान के मुहाने पर खड़ा प्राथमिक विद्यालय बगहा की चहारदीवारी नदी की तेज कटान के चलते गिर गई।

सुबह प्रधानाध्यापक जावेद खान ने शिक्षक अशोक सिंह को विद्यालय देखने के लिए भेजा तो एक तरह की चहारदीवारी गिर गयी थी। ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

