स्वच्छता ही सेवा है के तहत स्वच्छ घर परिवार के सदस्यों को किया गया सम्मानित
गोला । नगर पंचायत गोला कार्यालय पर प्रधानमंत्री मोदी जी के मनाया जा रहा जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत वार्डों के स्वच्छ घर के परिवार के सदस्यों को चेयरमैन लालती देवी अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी ने और सभासदों ने प्रशस्ति पत्र और आदि प्रदान कर किया सम्मानित। चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जैसे आप अपने घर परिवार को स्वच्छ रख रहे है।कुड़े का सही तरीके से निस्तारण कर रहे है।अपने घरों में गमले में फूल लगाकर सजाए हैं और पूर्ण रूप से घर को स्वच्छ बनाए हैं।जिस तरीके से आपने मेहनत किया है। वैसे ही अपने अगल-बगल के घरों में भी स्वच्छता का कार्य हो और स्वच्छता अभियान के तहत अपने घर को स्वच्छ बनाना और साथ ही दूसरे को साफ सफाई के लिए जागरूक करना स्वच्छता ही सेवा 2024 है के तहत सम्मानित किया गया है। आप सभी नगर वासियों की जागरूकता से नगर स्वच्छ सुंदर और साफ होगा। और साफ सफाई रखेंगे। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन सभासद दिनेश सिंह रमाशंकर तिलकधारी अशोक डॉ राजेश जायसवाल सीताराम मद्धेशिया श्रवण कुमार वर्मा अजय गुप्ता सुनीता भीम यादव महबूब अली रविंद्र मौर्य संदीप सोनकर रामबदन रिंकू चौधरी रणजीत सिंह लल्लन प्रसाद शैलेंद्र सिंह अमरनाथ जयसवाल विनोद वर्मा बजरंगी लाल निगम सहित अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।
Trending
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण

