वर्तमान समय में बालिकाओं में योग संबंधी जागरूकता जरूरी गोरखपुर
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खोराबार गोरखपुर में वर्तमान समय में बालिकाओं में योग संबंधी जागरूकता हेतु एक व्याख्यान का आयोजन डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन, गोरखपुर द्वारा किया गया lलखनऊ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन के कोऑर्डिनेटर डॉ. अमरजीत यादव मुख्य वक्ता रहे एवं मुख्य अतिथि के तौर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. राजवंत राव सर रहे, मुख्य अतिथि प्रो. राजवंत राव सर का स्वागत आशुतोष सिंह ने बैज लगा बुके देकर किया एवं मुख्य वक्ता डॉ. अमरजीत यादव का स्वागत योग गुरु डॉo विनय मल्ल गोरखपुर ने बैज लगा बुके देकर किया l विद्यालय की वार्डेन नीतू श्रीवास्तव का स्वागत नीलम सिंह ने कियाl मुख्य वक्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे योगासन को अपने दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनायें l मुख्य अतिथि प्रो. राजवंत राव सर ने कहा योगासन एवं प्राणायाम से ही बच्चे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ हो सकेंगे तथा उनके अन्दर सकारात्मक व्यक्तित्व विकसित होगा l कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अभिषेक कुमार मिश्र ने किया एवं आभार ज्ञापन डॉ0 विनय मल्ल ने किया lकार्यक्रम में मीडिया प्रभारी सुनील पांडे, अवधेश यादव व्यायाम शिक्षक समस्त कस्तूरबा गांधी विद्यालय स्टाफ एवं समस्त बालिकाएं उपस्थित रहीं l
Trending
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण

