बगहा देवार पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री, कटान स्थल का निरीक्षण
बड़हलगंज / गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)विकास खण्ड बड़हलगंज के बगहा गांव में सरयू नदी के द्वारा हो रहे कटान स्थल का निरीक्षण बांसगांव के सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश ने रविवार देर शाम किया ।
निरीक्षण के दौरन मंत्री के साथ विधायक राजेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे ।
नदी के मुख्य धारा पर् खड़ा प्राथमिक विद्यालय पर् पहुँच राज्यमंत्री ने कटान की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद बाढ़ खण्ड सिचाई विभाग के अभियंता वैभव सिंह से विभाग द्वारा कराए जा रहे बचाव कार्य के बारे में जानकारी ली ।
अभियंता को कहा कि बचाव कार्य मे किसी भी प्रकार का कोताही नही होनी चाहिए ।
कटान पीड़ितों ने राज्यमंत्री को बाढ़ व कटान से हो रहे परेशानियों के बारे में बताया जिस पर कमलेश पासवान ने हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया ।
राज्यमंत्री कमलेश पासवान के निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ अभियंता नीरज कुमार अभियंता सुनील सिंह ग्राम प्रधान सुभाष यादव भाजपा नेता राजीव पांडेय पूर्व प्रधान ह्रदय शंकर सिंह पूर्व प्रधान कमलेश सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव अष्टभुजा सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
Trending
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण

