स्वच्छता अभियान चलाकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा की हुई सफाई
लगातार पाॅचवें रविवार चला महापुरुषों की मूर्तियों को साफ करने का अभियान
बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) राधिका देवी चेरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा मिलकर पिछले एक माह से लगातार चलाए जा रहे महापुरुषों की मूर्तियों के सफाई अभियान के क्रम में इस रविवार की सुबह गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तथा पूरे परिसर की साफ सफाई किया गया और मूर्ति को माल्यार्पण किया गया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष लालू सिंह ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गोरखपुर के लिए इतना कुछ कर रहे हैं तो हम सब नागरिकों का भी ये फर्ज बनता है कि मुख्यमंत्री के शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान दिलाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर राधिका देवी चेरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हमारे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गोरखपुर को साफ सुन्दर और स्वक्ष बनाना है। लोगों में जागरूकता लाना कि, जैसे वे अपने घर को साफ रखते हैं ठीक उसी तरह अपने आसपास को भी साफ रखना चाहिये। चाहे हम अपने घर को कितना भी चमका लें जब तक हमारा शहर और देश नहीं चमकेगा हमारी पहचान वही रहेगी।
इस स्वच्छता अभियान में ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजबहादुर सिंह, संयुक्त मंत्री सतीश सिंह, मीडिया प्रभारी विनय यादव, शिवेंद्र प्रताप सिंह,चन्दन पासवान,आनन्द चौहान,सुजीत कुमार अरविंद सिंह,नागेंद्र सिंह, दिग्विजय यादव शिवम त्रिपाठी, फैजान अहमद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
Trending
- आज का राशिफल. 26.03.2026
- महिला सशक्तिकरण पर सीएम योगी की चुटकी, रवि किशन की सीट पर महिला दावेदारी के संकेत
- गोरखपुर में IT स्टार्टअप इकोसिस्टम की नींव, आज होगा IT पार्क का लोकार्पण
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
- मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
- आज का राशिफल. 25.03.2026

