पत्रकारिता के भेष में घूम रहे फर्जी यूट्यूबर अबैध वसूली
दलाली से हो रहे मालामाल
वास्तविक पत्रकारों की छवि खराब कर रहे यूट्यूबर.
ट्वीट को डिलीट की बोलकर कर लेते हैं ठगी.
दर्जनों फर्जी आईडी बनाकर करते हैं ट्वीट, सौदेबाजी करके कर देते हैं डिलीट.
कभी कभी पुरानी वीडियो से भी कर लेते हैं दलाली.
आखिर कब खत्म होगा फर्जी यूट्यूबर पत्रकारों का आतंक कुकुरमुत्ता की तरफ फैले हैं फर्जी यूट्यूबर पत्रकार
गोरखपुर।ये दौर सोशल मीडिया का है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा बाढ़ फर्जी यूट्यूबर पत्रकारों की आई हुई है। 150 रुपये का माइक, फेसबुक और यूट्यूब पर एक चैनल और शुरु हो गई पत्रकारिता, पर इस तरह से पत्रकारिता कम फर्जीवाड़ा ज्यादा हो रहा है।दरअसल इस तरह के पत्रकार यूट्यूबर खबरों की जगह ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के जुगाड़ में घूमते रहते हैं। पुलिस थाने, ब्लॉक ऑफिस, आरटीओ ऑफिस, नगर निगम ,शराब के ठेके अस्पतालों अल्ट्रासाउंड सेंटर जैसे अन्य कार्यालयों में दलाल बनें ये यूट्यूबर फर्जी पत्रकार घूमते रहते हैं और खबरें प्रसारित करने की धमकी देकर वसूली करते हैं। इन फर्जी यूट्यूबर के वजह से जो वास्तविक पत्रकार हैं उनकी छवि धूमिल करने का कार्य यह यूट्यूबर कर रहे और तो और प्रेस क्लब पर आकर चौड़े से बैठकर बड़ा पत्रकार होने का दम भरते हैं ऐसे पत्रकारों पर जिम्मेदारों और पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे पत्रकारों की छवि धूमिल होने से बच सके लेकिन प्रशासन भी ऐसे फर्जी पत्रकारों से परेशान है ये सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। इन लोगों की वजह से सही और शरीफ लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। पत्रकारिता की आड़ में लोगों को डराना, धमकाना, वसूली करना, मानसिक शोषण करना इनका धंधा बन चुका है।फर्जी पत्रकार कुकरमुत्ते की तरह फैले हुए हैं इनका काम खबरें करना नहीं सिर्फ दलाली एंव अबैध वसूली करना है ।इन दलालों ने अपनी गैंग बना रखी हैं जो सुबह अपने अपने क्षेत्र में अबैध वसूली करने के लिए निकलते हैं और शाम तक अबैध वसूली एंव दलाली करते हैं ।पत्रकारिता के भेष में घूम रहे दलाल दिन में कुछ समय के लिए प्रेस क्लब पर आकर बैठते हैं उसके बाद अस्पतालों अल्ट्रासाउंड सेंटर प्रधानों स्कूलों ब्लाकों शराब की दुकानों पर पहुंचते हैं स्वंय वीडियो बनाते हैं और फिर कुछ समय बाद वीडियो को एक्स(ट्वीट ) कर देते हैं ।उसके बाद वीडियो को एक्स पर दिखाकर धमकाने लग जाते हैं और फिर डरा धमकाकर सौदेबाजी शुरू करते हैं फिर दलाल के बीच बात बन जाती है और दलाली कर वीडियो को तथाकथित पत्रकार एक्स से डिलीट कर देते हैं इस प्रकार का कार्य इनका काफी समय से
इन तथाकथित यूट्यूबर पत्रकार दलालों ने दर्जनों एक्स पर फर्जी आईडी बना रखी है और रोज नई नई आईडी से वीडियो को एक्स पर ट्वीट कर अबैध वसूली कर वास्तविक पत्रकारों की छवि खराब करने में लगे हुए हैं ऐसे यूट्यूबरो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए जिससे पत्रकारों के मान सम्मान पर किसी प्रकार की आंच न आने पाए।
Trending
- आज का राशिफल. 26.03.2026
- महिला सशक्तिकरण पर सीएम योगी की चुटकी, रवि किशन की सीट पर महिला दावेदारी के संकेत
- गोरखपुर में IT स्टार्टअप इकोसिस्टम की नींव, आज होगा IT पार्क का लोकार्पण
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
- मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
- आज का राशिफल. 25.03.2026

