मतपत्र द्वारा 6 अक्टूबर को होगा दवा व्यापार मंडल का चुनाव
बड़हलगंज / गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)स्थानीय कस्बे के एक लाज में बड़हलगंज दवा व्यापार समिति की बैठक निवर्तमान अध्यक्ष राम गोविंद ( मंटू ) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 6 अक्टूबर को मतपत्र द्वारा चुनाव कराए जाने पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। बैठक में दवा व्यापारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया। सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से दिनांक 06/10/2024 दिन रविवार को संचालक दल द्वारा चुनाव की घोषणा की गई। जिसमें कुल 65 सदस्यों ने सहस्ताक्षर लोकतान्त्रिक तरीके से मतपत्र द्वारा चुनाव कराने का मजबूती से समर्थन किया। जिससे सभी दवा व्यापारी सदस्य गण अपने मत का प्रयोग कर सकें।अशरफ, राजेश चौरसिया, सार्जन सोनकर ने भी अपने विचार रखे। संचालन संजय पांडेय ने किया। संजय शाही,सुजीत कुमार,धीरज राय,गोपाल जी पाल, डा.एल.डी.यादव, डा. मोअज्जम, डा. अंकित कुमार, धीरज पटेल,सोनू गुप्ता, मिंकू पटेल, हरि गोविंद, सतीश गुप्ता, आर.पी. निषाद, श्रीगोबिंद,प्रहलाद तिवारी,धर्मेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
Trending
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण
