प्रयागराज
UPPSC की पीसीएस जे मुख्य परीक्षा 2022 से जुड़ी खबर
हाईकोर्ट ने उत्तर पुस्तिकाएं बदले जाने के मामले में दिया आदेश।
याची श्रवण पांडे को नये सिरे से याचिका दाखिल करने की इजाजत।
कोर्ट ने याचिका संशोधन अर्जी वापस लेने का दिया निर्देश।
UPPSC के हलफनामे पर जवाब दाखिल करने का दिया समय।
4 अक्टूबर को हाईकोर्ट में होगी मामले की अगली सुनवाई।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा 2022 से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने श्रवण पांडे द्वारा उठाए गए उत्तर पुस्तिका में गड़बड़ी के मुद्दे पर सुनवाई की। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि उनकी अंग्रेज़ी उत्तर पुस्तिका में लिखावट अलग थी और हिंदी उत्तर पुस्तिका के कुछ पृष्ठ फटे हुए थे, जिसके कारण वे परीक्षा में असफल हो गए।
कोर्ट ने श्रवण पांडे को नई याचिका दायर करने की अनुमति दी है और UPPSC को इस मामले पर विस्तृत हलफनामा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। आयोग ने यह स्वीकार किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के संभालने में कुछ समस्याएँ हुई थीं, और कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई है। इस मामले की अगली सुनवाई 4 अक्टूबर 2024 को होगी
Trending
- गहरे पानी में स्नान से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु चला जागरूकता अभियान
- धान क्रय सत्यापन में बड़े घोटाले का आरोप, सरकारी भूमि और नाले के खाते पर भी दिखाया गया धान बिक्री
- गोरखपुर में होगा ‘ल्यूमिनस डीलर्स मीट’, सोलर कारोबार और नई टेक्नोलॉजी पर होगी चर्चा
- गोरखपुर में तोता तस्करी का भंडाफोड़, STF और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 25.05.2026
- कर्म, भक्ति और उपासना का संगम हैं प्रभु श्रीराम : आचार्य पवन जी महाराज
- अवैध खनन का वीडियो वायरल, रील बनाकर खनन माफियाओं ने प्रशासन को दी खुली चुनौती
- प्रेम और समर्पण से ही मिलते हैं प्रभु श्रीराम : आचार्य पवन जी महाराज

