आंख खोलती और बंद होती प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज उपनगर के विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित की गई है, देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ पांडलों पर देखी गई। महादेवा मोहल्ला के बाबा जलेश्वरनाथ मार्ग स्थित बाबा जलेश्वरनाथ की महारानी पांडाल पर स्थापित माता की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
नगर के बाबा जलेश्वरनाथ मार्ग पर स्थित बाबा जलेश्वरनाथ की महारानी पांडाल पर स्थापित माता की प्रतिमा का आंख बंद व खुल रहा है, जिस कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिमा के दर्शन को पहुंच रहें है। गुरुवार की मध्य रात्रि चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर भी प्रतिमा का दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा प्रतिमा की आरती भी उतारी। कमेटी के सदस्य हिमांशु गौंड ने बताया कि बंगाल के कारीगरों ने मूर्ति बनाई है, मूर्ति में बनारस से मोटर मंगाकर लगवाया गया है, जिससे माता के प्रतिमा की आंख बंद व खुल रही है। इस दौरान सभासद दीपक शर्मा, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, विनय तिवारी, दुर्गेश मिश्रा, संकेत सोनकर, अनीश मिश्र, गोलू सोनकर, रोशन वर्मा, मयंक चौरसिया, पिंटू निगम सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

