स्वर्णकार परिवार द्वारा मुर्ति विसर्जन के दिन किया गया महाप्रसाद का वितरण
गोला ।नगर पंचायत गोला में सेठ लक्ष्मी प्रसाद सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को स्वर्णकार परिवार के मुखिया पूर्व चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार के द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन महापर्व के उपलक्ष में सभी को शुभकामनाएं देते हुए मूर्ति विसर्जन के दिन महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें पहुंचे श्रद्धालु दर्शनार्थियों व दुर्गा समिति के सदस्यों को महाप्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर श्री स्वर्णकार ने कहा कि हर वर्ष की भांति मूर्ति विसर्जन के दिन श्रद्धालु दर्शनार्थियों का तांता लगा रहता है और मां दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों की कड़ी मेहनत लगन से इतने बड़े महापर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होती है।मां दुर्गा के आशीर्वाद से सभी को महाप्रसाद वितरण स्वर्णकार परिवार के द्वारा कराया जाता है मां सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें और सबकी मंगल कामना पूरी करें और हमें हर वर्ष इस सेवा करने का मौका मिलता रहे मां से हमारे सपरिवार की यही प्रार्थना है। इस अवसर पर एलपीएम स्कूल के प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा सभासद श्रवण कुमार वर्मा डॉ रवि वर्मा युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम वर्मा किशन वर्मा केशव जायसवाल राजेश वर्मा रामशब्द निषाद प्रेमसागर यादव अशोक सोनकर संजीत जायसवाल कन्हैया राजेश वर्मा चंदन वर्मा सत्येंद्र चौरसिया देवीदयाल चौरसिया सुरेश कन्नौजिया साहब दयाल कन्नौजिया गणेश मद्धेशिया जवाहर मौर्य सहित अधिक संख्या में भक्तगण शामिल रहे।

