मानस पाठ व हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन
गोला। विकास खण्ड के परसिया मिश्र गांव में स्थित मां महेन्देश्वरी दुर्गा मंदिर पर श्री रामचरित मानस पाठ व यज्ञ हवन के पश्चात मंगलवार को मां भगवती विशाल भंडारे का आयोजन हुआ.
जिसमें आस – पास गांव के श्रद्धालु भक्तजनों ने भण्डारे में पहुचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजित कार्यक्रम में मदरिया मंदिर के उत्तराधिकारी श्रीश दास महराज व सेंट्रल एकेडमी के डायरेक्टर ने इस शुभ अवसर पर कहा कि माता महेन्देश्वरी श्रद्धालु भक्तजनों पर अपनी कृपा बनाए रखें हम सभी की यही प्रार्थना है।मन्दिर के अध्यक्ष डाॅ कौशलेश मिश्र व कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि माता महेन्देश्वरी की कृपा से ऐसे धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन आदि होता रहता है।जिसमें श्रद्धालु भक्तगण पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ के भागी होते माता से यही प्रार्थना है कि हम सभी को ऐसे आयोजनों को करने आशीर्वाद बनाए रखें।इस अवसर पर चाणक्य विचार संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी डॉ शरद चंद्र मिश्रा भास्कर दत्त पांडेय भानु प्रकाश मिश्रा दुर्गेश मिश्रा अमित विशिष्ट त्रिपाठी रत्नेश तिवारी अंजनी पाठक श्रीराम यादव शशि मौली त्रिपाठी बबलू मिश्रा ओमेंद्र पांडेय रामेश्वर दुबे अनुराग पांडेय प्रभु नाथ मिश्रा हरिद्वार मिश्रा पवन मिश्रा निर्मला मिश्रा रिंकी मिश्रा निखिल कुमार मिश्रा दिव्या मिश्रा देवती मिश्रा माधुरी शालिनी स्वीटी काजल अश्विनी मिश्र मालती मिश्रा भोलू गोलू यश मिश्रा सहित अधिक संख्या में श्रद्धालु भक्तगण मौजूद होकर प्रसाद ग्रहण किया.

