बाल्मीकि जयंती पर महाविद्यालय मे संगोष्ठी
बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) स्थानीय पंडित भृगुनाथ चतुर्वेदी कालेज आफ लॉ के प्राचार्य डॉ. अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जन मानस में सनातन हिन्दू धर्म के आधार स्तम्भ “रामायण ” के रचयिता महर्षि बाल्मीकि का जन्म दिवस के अवसर पर आज हम सभी यहां एकत्रित हुए हैं। कर्म सिद्धान्त के आधार पर इन्होंने भारतीय समाज में सर्वोच्च ऊंचाईयों को प्राप्त किया।
गुरुवार को महर्षि बाल्मीकि की जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के सामने भारत के राष्ट्र नायक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी के जीवन, व्यवहार, आचार, विचार भारतीय समाज के लिए आदर्श है।” हमें निज धर्म पर चलना सिखाती है । मुख्य नियन्ता चन्द्र भूषण तिवारी ने कहा कि बाल्मीकि जी ने अपने महाकाव्य रामायण के माध्यम से भगवान श्री राम के जीवन की समग्रता को सम्पूर्ण जन मानस के सामने उकेरा। समारोह को असिस्टेंट प्रोफेसर फकरुद्दीन व अवनीश उपाध्याय ने कहा कि भगवान श्री राम के जीवनवृत्त को महर्षि बाल्मीकि ने सम्पूर्ण विश्व के लिए मानवता के श्रेष्ठ जीवन शैली का उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस कार्यक्रम में दीपेश श्रीवास्तव, विकास शर्मा, ओंकार, अंतिम पाण्डेय, अनामिका कुशवाहा, अंशिका आदि ने प्रतिभाग लिया। ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

