सीता हरण की लीला देख भावुक हुए दर्शक
गोला:- क्षेत्र के सनातन धार्मिक रामलीला भूपगढ़ गांव में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने सीता हरण की लीला का मंचन किया। इसे देख दर्शक भावुक हो गए। लीला में कलाकारों ने दिखाया कि लक्ष्मण द्वारा सूपर्णखा की नाक काटना से लेकर भगवान राम द्वारा मारीच का वध, सीता हरण और जटायु रावण के युद्ध तक की लीला का मंचन किया गया। रावण की बहन सूपर्णखा भगवान राम और लक्ष्मण के पास वन में पहुंच जाती हैं।
वहां सूपर्णखा ने भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण से शादी करने का प्रस्ताव रखा। लेकिन लक्ष्मण ने अपने धनुष बाण से सूपर्णखा की नाक काट डाली। इसके बाद सूपर्णखा अपने भाई रावण के पास जाती है और वहां एक तपस्वी द्वारा नाक काटे जाने के विषय में अपने भाई को बताती है। इसको सुनकर रावण ने कहा कि उन तपस्वी की इतनी हिम्मत जिन्होंने मेरी बहन की नाक काट डाली, इसके बाद रावण और जटायु के बीच युद्ध हुआ। सीता हरण की लीला को देखकर दर्शक मुग्ध हो उठे। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रद्युमन सिंह,ओमप्रकाश सिंह,जगदीश पांडेय,प्रभुनाथ यादव,आचार्य गोरखनाथ चतुर्वेदी, एच के राय, बिनटे सिंह,यशवंत सिंह,निहाल सिंह आदि मौजूद रहे.

