सरयू अमृत महोत्सव के दौरान होने वाला सम्भाषण प्रतियोगिता 13 नवम्बर को
बडहलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) सरयू अमृत महोत्सव के तहत 25 अक्टूबर को होने वाला स्वतंत्रतासंग्राम सेनानी और चिल्लूपार की विधायक रहीं कैलाशवती देवी स्मृति स्नातक स्तरीय सम्भाषण प्रतियोगिता अब १३ नवंबर को गोला बाज़ार में होगा!
उक्त आशय की जानकारी देते हुए इस आयोजन के संयोजक और चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के मीडिया प्रभारी दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि अचानक २५,२६,२७ अक्तूबर तीन दिन ग़ोरख़पुर विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालयों में परीक्षा से सम्बन्धित प्रोग्राम दिये जाने के कारण इस सम्भाषण प्रतियोगिता को अब १३ नवंबर को रखा गया है ! इस प्रतियोगिता का विषय है ‘’हाँ मैं बेटी हूँ तो क्या हुआ ? सब कुछ कर सकती हूँ’’ ऐसे में प्रतिभाग करने वाली स्नातक स्तरीय छात्रायें आयोजक मण्डल या अपने महाविद्यालय से सम्पर्क कर फार्म ले सकती हैं
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
Trending
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण

