ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) : स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में सोमवार को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। सोमवार को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी अपने कार्यकाल में भारत को आधुनिक एवं सशक्त भारत बनाने का संकल्प लिया था जिसे उन्होंने पूर्ण किया।श्रीमती गांधी शिक्षा जगत में बड़े-बड़े महाविद्यालय, स्वास्थ्य जगत में बड़े-बड़े मेडिकल कॉलेज, एम्स , बैंकों का राष्ट्रीयकरण, जमीदारी प्रथा की समाप्ति, भेद भाव ,छुआछूत आदि को खत्म कर बड़े-बड़े कल कारखाने, उद्योग धंधे का निर्माण किया।उन्हें लोग दुर्गा का अवतार कहते थे।इस अवसर पर गणेश शंकर पांडेय ,रामानुज राय, लल्लन तिवारी ,मिथिलेश कुमार वर्मा, अजहर अंसारी, नंदलाल जायसवाल, योगेंद्र प्रताप शाही ,संत कुमार राय, चंद्रभान पांडेय,मोनू अंसारी, ललित जायसवाल, बब्बू आलम खान आदि सहित दर्जनों लोगों ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

