इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग / निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमाकांत कश्यप की पत्नी पुष्पा देवी कश्यप के आकस्मिक निधन के बाद शोक संवेदना प्रकट करने उनके पैतृक ग्राम इटावा जनपद के चितभवन पहुंचे। जहां उन्होंने पुष्पा देवी कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष मिले।पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमाकांत कश्यप और उनके परिजनों के बीच बैठकर कहा
इस दुख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं। साथ ही उनके हर कार्यों में शामिल होने का आश्वासन दिया।
इस दौरान उनके साथ निषाद पार्टी के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

